प्रमुख खबरेंमुख्य पृष्ठ

Ajit Pawar प्‍लेन क्रेश में उप मुख्‍यमंत्री समेत 5 लोगों की गई जान, लैडिंग के दौरान हुई दुर्घटना

Ajit Pawar न्‍यूज डेस्‍क। विमान हादसे में महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित पावर का निधन हो गया है। हादसा बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे बरामती हवाई अड्डा के पास हुआ। दुर्घटना में विमान उड़ा रहे दोनों पायलट समेत पांच लोगों की मौत हुई है।

सुबह मुंबई से भारी उड़ान

अजित पवार ने बुधवार सुबह मुंबई से बरामती के लिए उड़ान भरा था। बताया जा रहा है कि पौने 9 बजे बरामती एयरपोर्ट के पास विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है।

निजी कंपनी का विमान

दुर्घटनाग्रस्‍त विमान निजी विमान कंपनी वीआरएस का है। कंपनी के अनुसार विमान उड़ा रहे दोनों पायलट बेहद अनुभवी थे, हादसा विजिबिलटी कम होने के कारण हुआ है।

क्रेश होने के बाद लगी आग

बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होते ही उसमें आग लग गई। विमान का आगे का पूरा हिस्‍सा जलकर राख हो गया है। केवल पीछे (टेल) सुरक्षित बचा है। दुर्घटना लैडिंग के दौरान हुआ।

नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया

महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित जोगी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्‍य नेताओं ने शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्‍ट में लिखा है कि अजीत पवार जी जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था।

महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button