Power Sectorमुख्य पृष्ठ

Smart Meter बिहार में लागू हुआ बिजली बिल का ToD सिस्‍टम: छत्‍तीसगढ़ में भी है इसकी तैयारी! सरकार दे चुकी है संकेत  

क्या है 'टाइम ऑफ डे' (ToD) टैरिफ?

Smart Meter रायपुर। बिहार में 1 अप्रैल 2026 से स्मार्ट मीटर वाले घरों और प्रतिष्ठानों के लिए बिजली बिलिंग की नई व्यवस्था ‘टाइम ऑफ डे’ (ToD) टैरिफ लागू होने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत अब आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप किस समय बिजली का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि दिन के अलग-अलग घंटों में बिजली की दरें भी अलग-अलग होंगी।

छत्‍तीसगढ़ में भी है इसकी तैयारी

छत्‍तीसगढ़ में भी ‘टाइम ऑफ डे’ (ToD) टैरिफ लागू करने की तैयारी है। इसके संकेत ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने करीब महीनेभर पहले एक प्रेसवार्ता में दिया था। राज्‍य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवा रायपुर में 19 फरवरी 2026 को आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. रोहित यादव ने कहा था कि पीक आवर में कम खपत वाले उपभोक्‍ताओं को रियायत देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा था कि पीक ऑवर में जिस उपभोक्‍ता के यहां लोड ज्‍यादा दिखेगा उसे मैसेज भेजा जाएगा।

क्या है ‘टाइम ऑफ डे’ (ToD) टैरिफ?

सरल शब्दों में कहें तो यह समय के आधार पर तय होने वाली बिजली दर है। बिहार सरकार और बिजली विभाग का उद्देश्य पीक आवर्स (जब बिजली की मांग सबसे ज्यादा होती है) में लोड कम करना है। इससे उन 8.7 मिलियन उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा जिनके पास स्मार्ट मीटर लगे हैं।

उपभोक्‍ताओं के लिए फायदेमंद

बिजली सेक्‍टर के जानकारों की राय में ToD सिस्‍टम बिजली उपभोक्‍ताओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। छत्‍तीसगढ़ में मोर बिजली एप से उपभोक्‍ता अपनी खपत देख सकते हैं।

बिहार में बिजली का नया रेट कार्ड: कब जेब पर पड़ेगा बोझ और कब होगी बचत?

समय (Time Slot)श्रेणीदर की स्थितिअनुमानित रेट (घरेलू)
सुबह 9:00 – शाम 5:00ऑफ-पीक (दिन)20% की भारी छूट₹5.94 प्रति यूनिट
रात 11:00 – सुबह 9:00नॉर्मल समयसामान्य दर₹7.42 प्रति यूनिट
शाम 5:00 – रात 11:00पीक ऑवर्स10% अतिरिक्त शुल्क₹8.16 प्रति यूनिट

विशेष नोट: व्यावसायिक (Commercial) उपभोक्ताओं के लिए पीक समय (शाम के वक्त) में यह अतिरिक्त शुल्क 20% तक हो सकता है।

आम जनता कैसे बचा सकती है पैसे?

चतुर पोस्ट की सलाह है कि इस नई व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता अपने भारी उपकरणों (जैसे वॉशिंग मशीन, मोटर, या भारी मशीनरी) का उपयोग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच करें। ऐसा करने पर आपको सामान्य से 20% कम बिल देना होगा। वहीं, शाम 5 बजे से रात 11 बजे के बीच बिजली का कम से कम उपयोग कर आप 10% महंगे चार्ज से बच सकते हैं।

स्मार्ट मीटर वालों के लिए अनिवार्य

यह नियम फिलहाल उन्हीं उपभोक्ताओं पर लागू होगा जिनके यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। विभाग का मानना है कि इससे बिजली ग्रिड पर दबाव कम होगा और उपभोक्ताओं को अपनी खपत मैनेज करने का मौका मिलेगा।

डिस्क्लेमर: बिजली दरों में मामूली बदलाव या फिक्स्ड चार्ज की जानकारी के लिए अपने नजदीकी बिजली कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट पर भी नजर रखें।

यह भी पढ़ें- 19 फरवरी 2026 की ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव की प्रेसवार्ता को डिटेल में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button