मुख्य पृष्ठराजनीति

CG News: बृजमोहन का मंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

CG News: रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून 2024 को ही इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि अग्रवाल ने 19 जून को ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। ज्ञातव्य है कि श्री बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 में रायपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं। चतुरपोस्‍ट.कॉम

Governor विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून 2024 को ही इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button