
Chhattisgarh Officers Transfer List 2026 नवा रायपुर (Nava Raipur): छत्तीसगढ़ शासन (Government of Chhattisgarh) के सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने मंत्रालय के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है । जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से उप सचिव (Deputy Secretary) और अवर सचिव (Under Secretary) स्तर के अधिकारियों को अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना (New Posting) दी गई है ।
इन अधिकारियों के बदले विभाग शासन द्वारा जारी सूची (Transfer List) के अनुसार, तीन महिला अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है:
- सरोजनी टोप्पो: उप सचिव (Deputy Secretary) को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग में यथावत रखा गया है ।
- सरोज उईके: उप सचिव को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से हटाकर अब खनिज साधन विभाग (Mineral Resources Department) में पदस्थ किया गया है ।
- कुसुम कुजूर: अवर सचिव (Under Secretary) को स्कूल शिक्षा विभाग से आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग (Tribal and Scheduled Caste Development Department) में नई जिम्मेदारी दी गई है ।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश अवर सचिव मनराखन भूआर्य के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयावधि (Time Limit) के भीतर अपनी नवीन पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण (Join) कर लें ।
पालन प्रतिवेदन अनिवार्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उसका पालन प्रतिवेदन (Compliance Report) तत्काल विभाग को उपलब्ध कराना होगा । यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव (Immediate Effect) से लागू कर दिया गया है ।
Also read छत्तीसगढ़ सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, शासन ने घोषित की 3 स्थानीय छुट्टियां देखिए GAD का आदेश







