कर्मचारी हलचल

रायपुर में जुटेंगे सेवानिवृत्त विद्युत कर्मी: 28 जून को होगा पेंशनर्स का क्षेत्रीय सम्मेलन

 Retired Electricity Employees रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ (महासंघ) द्वारा रायपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र का संयुक्त क्षेत्रीय सम्मेलन रविवार, 28 जून 2026 को केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गुड़ियारी कोटा रोड, क्षेत्रीय भंडार के समीप रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

Also Read फिटमेंट फैक्टर के साथ अब ‘फैमिली यूनिट’ बदलने की उठी मांग, न्यूनतम वेतन में हो सकता है भारी इजाफा

सम्मेलन में प्रदेशभर के सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याओं, पेंशन संबंधी मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के संस्थापक जोहरी लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। इसके पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, पेंशन एवं कल्याणकारी विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में संगठन विस्तार, क्षेत्रीय इकाइयों के गठन तथा सदस्यता अभियान को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, प्रदेश महामंत्री पी.आर. साहू एवं कार्यक्रम संयोजक शंकर नायडू ने रायपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है और यह सम्मेलन भविष्य की रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Also Read छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 160 पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button