
रायपुर (न्यूज डेस्क)। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना (Transfer & Posting) का आदेश जारी किया है।
राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों व मंडलों में जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है। विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षरित इस आदेश में तालिका के सरल क्रमांक 1, 2 एवं 3 में उल्लेखित अधिकारियों की नवीन पदस्थापना दिनांक 31.07.2026 की अपराह्न से प्रभावशील होगी।
जानिए किस IFS अधिकारी को मिली कौन-सी नई पदस्थापना?
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई जिम्मेदारियाँ इस प्रकार हैं:
- श्रीमती संजीता गुप्ता (1997 batch): कार्यकारी संचालक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर से अब प्रभारी प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर अटल नगर बनाई गई हैं।
- श्री अमरनाथ प्रसाद (1998 batch): सचिव, छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ-साथ अब उन्हें अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम, नवा रायपुर अटल नगर सौंपा गया है।
- श्री एस. वेंकटाचलम (2005 batch): मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व अंबिकापुर से स्थानांतरित कर कार्यकारी संचालक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर (प्रतिनियुक्ति पर) पदस्थ किए गए हैं।
- श्री अभिषेक कुमार सिंह (2009 batch): क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति) से प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
- श्री गुरुनाथन एन. (2012 batch): वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अरण्य भवन) से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, गरियाबंद बनाए गए हैं।
- श्री प्रणय मिश्रा (2013 batch): विशेष सचिव, छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर तथा अति. प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफेंट), सरगुजा, अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री रमेश कुमार जांगड़े (2013 batch): उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अरण्य भवन) से प्रभारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर) पदस्थ किए गए हैं।
Also Read NPS पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, PFRDA ने जारी की अधिसूचना, जानिए क्या हैं नए नियम
Follow Us







