राजनीति

Nagar Nigam नगर निगम चुनाव: तीन नगर निगमों में भाजपा की जीत, 7 में आगे

Nagar Nigam रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश में सत्‍तारुढ़ भाजपा बढ़त बनाए हुए है। दोपहर 12 बजे तक भाजपा तीन नगर निगमों में महापौर का पद जीत चुकी है। अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा की प्रत्‍याशी मंजूषा भगत ने जीत दर्ज कर ली है।

भाजपा प्रत्‍याशी ने अंबिकापुर में कांग्रेस के मौजूदा महापौर अजय तिर्की को हराया है। जगदलपुर में भी भाजपा ने महापौर पद पर जीत हासिल कर ली है। वहां मलकीत सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के संजय ने जीत दर्ज की है।

इसी तरह चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. विनय जयवाल को हार का सामना करना पड़ा है। डॉ. जयसवाल पूर्व विधायक हैं। इससे पहले उनकी पत्‍नी चिरमिरी की महापौर थीं। बाकी 8 नगर निगमों में भी भाजपा के प्रत्‍याशी अच्‍छी बढ़त बनाए हुए हैं।

रायपुर में रिकार्ड बढ़त

राजधानी के नगर निगम रायपुर में भाजपा की प्रत्‍याशी मीनल चौबे कांग्रेस प्रत्‍याशी दिप्‍ती दुबे से 73 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रही हैं। रायगढ़ में भाजपा का चायवाला महापौर प्रत्‍याशी जयवर्ध चौहान 25 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव में पूर्व सांसद और भाजपा प्रत्‍याशी मधुसूदन यादव 25 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

Nagar Nigam भूपेश के क्षेत्र में भगवा परचम

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गृह और निर्वाचन क्षेत्र के निकाय में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने अध्‍यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है। अमलेश्‍वर निकाय में भी भाजपा प्रत्‍याश की जीत हो गई है। नैला और बलरामपुर में भी भाजपा प्रत्‍याशी जीत गए हैं। उधर मुंगेली नगर पालिका में अध्‍यक्ष पद कांग्रेस जीत गई है।

छत्‍तीसगढ़ के एक सरकारी कर्मी की कहानी: 18 साल की नौकरी में 20 बार मिली सजा, अब गई नौकरी

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button