भगवा रंग को लेकर गरमाई राजनीति की आंच छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। यहां कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक पुरानी वीडियो जारी कर भाजपा से सवाल किया है। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से भाजपा संसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी व दिनेशा लाल ऊर्फ निरहुआ का वीडियो भी जारी किय जा चुका है।
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक पुराना वीडियो जारी किया है। यह वीडियो किसी सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान की है। इसमें स्मृति ईरानी भगवा रंग का स्वीमिंग ड्रेस पहन कर रैंप पर कैटवॉक करती नजर आ रही हैं।
छत्तीगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा भगवा के नाम पर दंगा फैलाती है और भगवा के नाम पर आतंक फैलाती है। शुक्ला ने कहा कि जबकि भगवा सांप्रदायिक सदभावना और परस्पर प्रेम और शांति के प्रतिक हिंदू धर्म का महान रंग है।
भगवा रंग को लेकर विवाद की शुरुआत फिल्म पठान के एक गाने में अभिनेत्री के कपड़े के रंग के साथ शुरू हुआ है। शाहरुख खान और दिपीका की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के एक गाने में दिपीका भगवा रंग का कपड़ा पहने हुए है। इस गाने में भगवा को बेशर्म रंग कहा गया है। इसका हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं।
भगवा को बेशर्म रंग बताने का देशभर में हो रहा विरोध
फिल्म पठान का यह गाना 12 दिसंबर को रिलीज हुआ है। गाने में भगवा रंग को बेशर्म रंग बताने का देशभर में विरोध हो रहा है। कई संगठनों ने फिल्म को रिलीज नहीं करने की मांग की है। साथ ही फिल्म को नहीं चलने देने की धमकी भी दी है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।