प्रमुख खबरें

Chief Minister मुख्‍यमंत्री बघेल आज सुबह टोटा में करेंगे जनसभा और शाम को बल्‍लारी में पदयात्रा

Chief Minister रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को सुबह टोटा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को राहुल गांधी के साथ बल्‍लारी में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे।

मुख्‍यमंत्री सचिवालय के अनुसार 14 अक्‍टूबर को मुख्‍यमंत्री बघेल के दौरे की शुरुआत चंडीगढ़ अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से होगी। बघेल वहां से हेलीकॉप्‍टर से हिमाचल प्रदेश के शिमला के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे शिमला पहुंचेंगे। वहां पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक के बाद हेलीकॉप्‍टर से ही सोलन जिला के लिए रवाना होंगे।

सोलन में बघेल टोटा मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। बघेल वहां करीब डेढ़ बजे तक रुकेंगे। चुनावी सभा के बाद बघेल हेलीकॉप्‍टर से फिर शिमला होते हुए चंडीगढ़ अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेगें। यहां बताते चले कि कांग्रेस पार्टी ने मुख्‍यमंत्री बघेल को हिमाचल चुनाव का प्रभारी बनाया है।

Chief Minister मुख्‍यमंत्री बघेल का विशेष विमान दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से बल्‍लारी के लिए उड़ान भरेगा। बघेल शाम करीब साढ़़े पांच बजे बल्‍लारी पहुंच जाएंगे। उल्‍लेखनीय है कि राहुल गांधी की पदयात्रा शुक्रवार को बल्‍लारी पहुंच जाएगी।

पार्टी नेताओं के अनुसार बघेल शनिवार को बल्‍लारी में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं, जो कन्‍याकुमारी से शुरू हुई है। मुख्‍यमंत्री बघेल भी अपनी बीच-बीच में पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button