Power Sector

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के MD भीम सिंह कंवर का कार्यकाल बढ़ा, सरकार ने जारी किया आदेश

Bhim Singh Kanwar CSPDCL MD नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के प्रबंध निदेशक (MD) श्री भीम सिंह कंवर के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने उनके सेवा काल में एक वर्ष की और वृद्धि करने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश ऊर्जा विभाग के उप सचिव आशुतोष कुमार जायसवाल द्वारा जारी किया गया है।

क्या है सरकार के आदेश में?

जारी सरकारी आदेश (क्रमांक: एफ 1-8/2019/13/1) के अनुसार, भीम सिंह कंवर (आत्मज श्री मंगतु राम) जो कि कंपनी में कार्यपालक निदेशक के पद पर थे, उन्हें पूर्व में संचालक एवं प्रबंध निदेशक (MD) के पद पर पदस्थ किया गया था।

  • उनके पिछले कार्यकाल की अवधि 10 जुलाई 2026 को समाप्त हो रही थी।
  • राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन एंड आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के अंतर्नियम की कंडिका-77 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग किया है।
  • इसके तहत भीम सिंह कंवर के कार्यकाल में 01 वर्ष अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) की पुनः वृद्धि की गई है।
  • उल्‍लेखनीय है कि भीम सिंह कंवर को 11 जुलाई 2024 को वितरण कंपनी के एमडी की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी।
  • 2025 में उन्‍हें एक साल का सेवा विस्‍तार दिया गया था। ‍

यह आदेश जारी होने की तिथि से ही प्रभावी शील हो गया है। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय, ऊर्जा विभाग के सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और सूचनार्थ भेज दी गई है।

जानिए कौन हैं भीम सिंह कंवर: सहायक अभियंता से MD तक का सफर

CSPDCL के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर का बिजली विभाग में एक लंबा और बेहद प्रभावी प्रशासनिक अनुभव रहा है। उनके जीवन और करियर से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • शुरुआती जीवन और जन्म: श्री कंवर का जन्म 10 जून 1969 को सरगुजा जिले (जो वर्तमान में बलरामपुर जिला है) के शंकरगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भुनेश्वरपुर में हुआ था।
  • उच्च शिक्षा: उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई जबलपुर से की। वर्ष 1991 में उन्होंने शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय जबलपुर से इलेक्ट्रॉनिक एवं टेलीकम्युनिकेशन में बी.ई. (B.E.) की डिग्री हासिल की।
  • करियर की शुरुआत: इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद वर्ष 1992 में वे अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के पद पर भर्ती हुए।
  • लगातार प्रमोशन और बड़ी जिम्मेदारियां: अपनी कार्यकुशलता के दम पर वे वर्ष 2011 में मुख्य अभियंता (Chief Engineer) बने। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्हें कार्यपालक निदेशक (Executive Director) के पद पर पदोन्नत किया गया।
  • क्षेत्रीय अनुभव: वे बिजली कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी कार्यपालक निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • हालिया दायित्व: वर्तमान में एमडी का प्रभार मिलने से पहले, वे वर्ष 2022 से लगातार कार्यपालक निदेशक (संचालन एवं संधारण – O&M) जैसी बेहद महत्वपूर्ण और तकनीकी विंग का जिम्मा संभाल रहे थे।

यह भी पढ़़ें- वेदांता की बिक्री में 38% का बंपर उछाल, NTPC और भेल ने रचा नया इतिहास पढ़ें ऊर्जा जगत की बड़ी खबरें

Bhim Singh

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button