भारतराज्य

DA Order DA का आदेश जारी: अब 257 प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्‍ता , वित्‍त विभाग ने जारी किया आदेश

DA Order रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता बढ़ गया है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की घोषणा के बाद वित्‍त विभाग ने आज आदेश जारी कर दिया है। राज्‍य के शासकीय सेवकों को अब 58 प्रतिशत डीए मिलेगा।

जनवरी से मिलेगा लाभ

वित्‍त विभाग की तरफ महंगाई भत्‍ता बढ़ाने के जारी आदेश के अनुसार राज्‍य के शासकीय सेवकों को बढ़े हुए महंगाई भत्‍ता का लाभ इस साल एक जनवरी 2026 से मिलेगा। यानी फरवरी में बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।

छठवें वेतनमान वालों को 257 प्रतिशत

महंगाई भत्‍ता को लेकर वित्‍त विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार छठवें वेतनमान वाले शासकीय सेवकों को अब 257 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिलेगा। उन्‍हें अभी 252 प्रतिशत डीए मिल रहा है। छठवें वेतनमान वालों का डीए पांच प्रतिशत बढ़ा है।

सातवें वेतनमान वालों को मिलेगा 58 प्रतिशत

छत्‍तीसगढ़ में सातवां वेतनमान ले रहे शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता तीन प्रतिशत बढ़ा है। अभी उनका महंगाई भत्‍ता 55 प्रतिशत है। तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब उन्‍हें 58 प्रतिशत डीए मिलेगा।

इस बार भी विलंब से लागू हुआ

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में 2019 के बाद से छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को महंगाई भत्‍ता नियम समय नहीं मिल रहा है। राज्‍य के शासकीय सेवकों को जुलाई 2025 से बढ़ा हुआ वेतनमान मिलना था। इस बार भी छह महीने का एरियर्स रह गया।

मुख्‍यमंत्री ने की थी घोषणा

उल्‍लेखनीय है कि छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्‍ता बढ़ाने की घोषणा तीन दिन पहले मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने की थी। कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने यह घोषणा की थी।

Back to top button