Site icon Chatur Post

Bijli Company नवा रायपुर में बिजली कंपनी के नए मुख्‍यालय के शिलान्‍यास की तारीख तय, सीएम करेंगे….

Bijli Company नवा रायपुर में बिजली कंपनी के नए मुख्‍यालय के शिलान्‍यास की तारीख तय, सीएम करेंगे....

Bijli Company रायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया स्थित बिजली कंपनी का मुख्‍यालय नवा रायपुर शिफ्ट होगा। इसकी प्‍लानिंग और तैयारी लंबे समय से चल रही थी। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब शिलान्‍यस की तारीख भी तय हो गई है। नए भवन का शिलान्‍यास मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय करेंगे।

कंपनी ने मांगा था मुख्‍यमंत्री से समय

अफसरों ने बताया कि नए मुख्‍यालय भवन के शिलान्‍यास के लिए बिजली कंपनी ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से समय मांगा था। मुख्‍यालय के निर्माण की जिम्‍मेदारी बिजली उत्‍पादन कंपनी को दी गई है। कंपनी के एमडी की तरफ से जुलाई में ही मुख्‍यमंत्री से शिलान्‍यास के लिए समय मांगा गया था।

Bijli Company  सितंबर में होगा शिलान्‍यास

मुख्‍यमंत्री कार्यालय बिजली कंपनी के नए मुख्‍यालय भवन के शिलान्‍यास के लिए मुख्‍यमंत्री का समय मिल गया है। इस संबंध में ऊर्जा विभाग ने कंपनी को पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी। मुख्‍यमंत्री नवा रायपुर में प्रस्‍तावित बिजली कंपनी मुख्‍यालय का 3 सितंबर को सुबह साढ़े 11 बजे शिलान्‍यास करेंगे।

सेक्‍टर 24 में बनेगा नया भवन

नवा रायपुर में बिजली कंपनियों का संयुक्‍त मुख्‍यालय भवन बनेगा। भवन के लिए नवा रायपुर के सेक्‍टर 24 में जमीन आवंटित की गई है।

दिसंबर में जारी हुआ था टेंडर

नवा रायपुर में बिजली मुख्‍यालय भवन के निर्माण के लिए पिछले साल दिसंबर में टेंडर जारी किया गया था। भवन के निर्माण पर शुरुआती अनुमानों के अनुसार दो सौ करोड़ रुपए खर्च होगा। अफसरों के अनुसार शिलान्‍यास के साथ ही वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा।

Bijli Company  बिजली कर्मचारी कर रहे हैं विरोध

बिजली कंपनियों के मौजूदा और सेवानिवृत्‍त कर्मचारी कंपनी मुख्‍यालय नवा रायपुर शिफ्ट किए जाने का विरोध कर रहे हैं। बिजली कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी संगठन इस संबंध में पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। कर्मचारी नेता इसे जनता के पैसे का अपव्‍यय बता रहे हैं।

जनता की जेब पर पड़ेगा भार

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि नए भवन के निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च होगा। इसका भार उपभोक्‍ताओं पर भी पड़ेगा। वैसे भी बिजली कंपनियों की वित्‍तीय स्थिति उतनी अच्‍छी नहीं है।

कर्मचारी संगठनों के विरोध से जुड़ी खबरें पड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version