
BJP रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पिछली बार जब प्रदेश में निकाय चुनाव हुए तब कांग्रेस सत्ता में थी और महापौर और अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्षण प्रणाली से हुआ। इसमें भाजपा को तगड़ा झटका लगा। किसी भी निगम में भाजपा का महापौर या अध्यक्ष नहीं बन पाया।
यह भी पढ़िए– 30 जनवरी को सुबह के 11 बजते ही पूरा छत्तीसगढ़ हो जाएगा मौन, सरकार ने जारी किया आदेश
भाजपा इस बार प्रदेश की सत्ता में है। इस बार वह कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। ऐसे में निकाय चुनाव भी पार्टी विधानसभा और लोकसभा की तरफ पूरी गंभीरता से लड़ रही है। संगठन से लेकर सरकार तक में बैठे नेताओं को निकाय चुनाव में जिम्मेदारी दी गई है। बाकी कसर पूरा करने के लिए पार्टी ने नगरीय निकायों के लिए घोषणा पत्र जारी करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़िए- नामांकन शुरू, 25 दिन में चुने जाएंगे 10 महापौर, 163 अध्यक्ष और 177 निकायों में 3206 पार्षद
BJP ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। बिलासपुर विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को इसका संयोजक बनाया गया है। इस समिति में 22 सदस्य भी बनाए गए हैं। समिति ने विधानसभा की तर्ज पर घोषणा पत्र तैयार करने के लिए आम लोगों से सुझाव लेने का फैसला किया है।
BJP जानिए..भाजपा ने क्यों जारी किया है मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ में सत्तारुढ़ भाजपा ने 9111014400 और ईमेल आईडी [email protected] जारी किया है। इसके साथ ही आम लोगों से निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने के लिए सुझाव देने की अपील की है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में समिति का गठन किया था। इस समिति ने जो घोषणा तैयार किया उसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने भी सराहना की थी। भाजपा को प्रदेश की सत्ता में लाने में घोषणा पत्र का रोल अहम माना जाता है।







