राजनीति

CG Congress निकाय चुनाव को लेकर फ्रंट फुट पर कांग्रेस, सभी निकायों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्‍त, दावेदारी भी शुरू

CG Congress रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत) के लिए कांग्रेस ने ऑब्जर्वर की निय‍ुक्ति कर दी है। इससे साफ है कि निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस फ्रंट फुट पर खेलने की तैयारी में है, क्‍योंकि अभी निकाय चुनाव के लिए कार्यक्रमों की घोषणा नहीं हुई।

CG Congress फिलहाल मतदाता सूची का काम चल रहा है। 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। यानी 15 जनवरी के बाद ही चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा हो सकती है। इससे पहले ही कांग्रेस ने अपने ऑब्जर्वर के नामों का ऐलान कर दिया है।

मुख्य सचिव ने सरकारी कर्मचारियों और पुलिस के लिए जारी किया निर्देश, कहा..

इधर,सत्‍ता रुढ़ भाजपा निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बैठक कर रही है। पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय में आज भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनी। कांग्रेस इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए सीधे ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी है।

CG Congress सामने आने लगे दावेदार

इस बीच कांग्रेस में महापौर पद के दावेदार भी सामने आने लगे हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। उन्‍होंने शहर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष गिरिश दुबे के सामने विधिवत अपनी दावेदारी प्रस्‍तुत की। इतना ही नहीं उन्‍होंने जनसपंर्क भी शुरू कर दिया है।

CG Congress देखिए पूरी सूची

नगर निगम पर्यवेक्षक का नाम

चिरमिरी प्रशांत मिश्रा

अंबिकापुर अंबिका सिंहदेव

रायगढ़ चंद्रदेव प्रसाद राय

कोरबा गुरूमुख सिंह होरा

बिलासपुर मोतीलाल देवांगन

धमतरी विनोद चंद्राकर

रायपुर उत्तर कन्हैया अग्रवाल

रायपुर दक्षिण दीपक मिश्रा

रायपुर पश्चिम संजय पाठक

रायपुर ग्रामीण महेन्द्र छाबड़ा

दुर्ग विकास उपाध्याय

राजनांदगांव शैलेश नितिन त्रिवेदी

जगदलपुर रेखचंद जैन

मनेन्द्रगढ़ डॉ. के.के. ध्रुव

सूरजपुर सफी अहमद

बलरामपुर डॉ. प्रीतम राम

रामानुजगंज डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव

जशपुर नगर हृदय राम राठिया

खरसिया विवेक बाजपेयी

दीपका मनोज गुप्ता

कटघोरा मोहित केरकेट्टा

बांकी मोंगरा गुलाब कमरो

रतनपुर पुरूषोत्तम कंवर

बोदरी सियाराम कौशिक

तखतपुर शकुंतला साहू

गौरेला रमेश सिंह

पेण्ड्रा यू.डी. मिंज

मुंगेली राजेन्द्र शुक्ला

लोरमी शैलेष पाण्डेय

सक्ती हरीश परसाई

अकलतरा पद्मा मनहर

चांपा डॉ. विनय जायसवाल

जांजगीर नैला नोबेल वर्मा

गरियाबंद विनोद तिवारी

महासमुंद पंकज शर्मा

सरायपाली केशव चंद्राकर

बागबाहरा प्रमोद तिवारी

बलौदाबाजार डॉ. रश्मि सिंह

सिमगा ममता चंद्राकर

भाटापारा अनिता शर्मा

तिल्दा नेवरा दिनेश यदु

आरंग राजेन्द्र साहूगो

बरानवापारा लेखराम साहू

अभनपुर हरषद मेहता

मंदिरहसौद सुनील माहेश्वरी

बालोद अशोक सोम

दल्लीराजहरा प्रतिमा चंद्राकर

कुम्हारी धनेश पाटिला

अहिवारा भुनेश्वर सिंह बघेल

अमलेश्वर सुरेंद्र शर्मा

बेमेतरा अरूण वोरा

कवर्धा नीता लोधी

पंडरिया गुरदयाल सिंह बंजारे

डोंगरगढ़ छन्नी साहूकांकेर संतराम नेताम

कोण्डागांव नरेश ठाकुर

दंतेवाड़ा अमीन मेमन

किरन्दुल मल्लू शंकर रावबडे

बचेली नीना रावतिया

सुकमा सत्तार अली

बीजापुर विमल सुराना

नारायणपुर रवि घोष

Back to top button