मुख्य पृष्ठ

Sand Mafia CG फायरिंग की घटना में नप गए अफसर: सरकार ने किया निलंबित

Sand Mafia  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में एक जिला के खनिज अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए जिला खनिज अधिकारी का नाम प्रवीण चंद्राकर है। चंद्राकर राजनांदगांव में पदस्‍थ हैं। रविवार को विभाग ने उन्‍हें निलंबित कर राजधानी स्थित संचालनालय में अटैच कर दिया है।

जानिए.. क्‍यों निलंबित किए गए जिला खनिज अधिकारी

अफसरों के अनुसार जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर में निलंबन की यह गाज रेत माफिया पर नियंत्रण नहीं कर पाने की वजह से गिरी है। प्रवीण चंद्राकर के निलंबन आदेश में कहा गया है कि वे रेत के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगा पाए इस वजह से उन्‍हें तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।  

Sand Mafia  चार दिन पहले हुई थी फायरिंग की घटना

दरअसल, चार दिन पहले (बुधवार) राजनांदगांव में फायरिंग की घटना हुई थी। आरोप है कि रेत का अवैध उत्‍खन्‍न रोकने पहुंचे ग्रामीणों पर रेत माफिया के लोगों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की कर दी थी। इस घटना में तीन- चार लोग जख्‍मी हो गए। इसके बाद मामला गंभीर हो गया है। इस घटना के बाद ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। इस मामले में पुलिस ने राजनांदगांव नगर निगम के पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।  

Sand Mafia  यह है पूरा मामला

राजनांदगांव जिला में रेत का अवैध कारोबार पूरे सबाब पर है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बड़ी- बड़ी मशीने लगाकर रेत का अवैध रुप से उत्‍खन्‍न किया जा रहा है। राजनांदगांव जिला से रेत निकालकर दूसरे जिलों तक बेचा जा रहा है। अंधाधुन रेत उत्‍खन्‍न से नदी का कटाव बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों को अपनी खेती-बड़ी और घरों पर खतरा नजर आने लगा है। इसी वजह से वे इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों के लगातार विरोध के कारण मामला गर्म हो गया।

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को भी वहां जेसीबी से रेत निकाला जा रहा था। तभी वहां सात-आठ ग्रामीण पहुंच गए और इस विरोध करने लगे। इसकी वजह से दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान रेत माफिया के लोगों ने देशी कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button