
Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कहीं- कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि बाकी हिस्सों में भी बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इस जिले में भारी बारिश का अरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के एक जिला में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बलरामपुर जिला में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, सरगुजा संभाग के कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।
Weather 24 से 28 अगस्त तक येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने 24 से लेकर 28 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी कर रखा है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 28 अगस्त तक राज्य में गरज के साथ बिजली गिरने, हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक- दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को कैसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर आज बदल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक- दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
Weather रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान
राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। आज पूरे दिन यही स्थित बनी रह सकती है। बीच-बीच में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।
समुद्र से आ रही नमी के कारण हो रही बारिश
मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानूसन की द्रोणिक बंगाल की खड़ी से गया और सूरतगढ़ तक सक्रिय है। वहीं, बंगाल के गंगा क्षेत्र में एक द्रोणिका बनी हुई है। इसकी वजह से समुद्र की तरफ से आ रही हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है, जिससे बारिश की संभावना बन रही है।




