CG IT Raid छत्‍तीसगढ़ में आयकर विभाग का छापा, 25 स्‍थानों पर हुई जांच, 7 करोड़ कैश सीज..

schedule
2025-01-31 | 03:15h
update
2025-01-31 | 03:15h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG IT Raid रायपुर।  आयकर अन्वेषण की टीम ने छत्‍तीसगढ़ के राइस मिलर्स, कमीशन एजेंट्स-ब्रोकर्स के ठिकानों पर जांच की कार्यवाही की है। दो दिन की जांच में करीब 7 से 8 करोड़ रुपए कैश सीज किया गया है। राजधानी समेंत राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग और तिल्दा के सभी ठिकानों पर आयकर जांच दूसरे दिन भी जारी रही।

गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश) में भी आयकर अफसर जांच में जुटे रहे। आयकर अन्वेषण छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के दो राइस मिलर्स, राइस एक्सपोर्टर्स कारोबारी समूह के साथ ही अनाज व्यवसाय से जुड़े कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के 25 ठिकानों पर की जा रही जांच दूसरे दिन भी जारी रही। सभी ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज से कच्चे में कारोबार और कैश में व्यवसाय किए जाने के ढेरों दस्तावेज मिले हैं। बुधवार सुबह शुरू की गई राइस मिल परिसर, आवासीय ठिकानों और कार्यालयों में मिले कैश में से 7 से 8 करोड़ रुपए कैश सीज कर लिए गए हैं।

सहायक ग्रेड-3 की सेवा समाप्‍त करने का आदेश निरस्‍त, हाईकोर्ट ने कहा- प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है यहAMP

CG IT Raid  आवासीय परिसरों में मिली ज्वेलरी का मूल्यांकन भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही ज्वेलरी खरीदी के दस्तावेज का मिलान भी बुक्स के रिकार्ड से किया जा रहा है। मूल्यांकन के बाद बुक्स के रिकार्ड में दर्ज आभूषण तथा आयकर नियमों के तहत परिवार के सदस्यों को ज्वेलरी रखने के लिए दी गई छूट के बाद बची शेष ज्वेलरी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

करीब चौदह लॉकर्स आयकर अन्वेषण की टीम को सभी ठिकानों पर की गई जांच में करीब 14 लॉकर्स की जानकारी मिली है, जिन्हें जल्द ही संचालकों की मौजूदगी में आपरेट करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही कार्यालयों में मौजूद कम्प्यूटर्स-लैपटाप का डेटा बैकअप लेने का कार्य भी विशेषज्ञों की टीम कर रही है।

फिर फंसा एक रिश्‍वतखोर, एक लाख रुपये लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा, सहयोगी भी अंदर..AMP

CG IT Raid  बता दें कि आयकर अन्वेषण की करीब 200 अफसरों की टीम ने बुधवार सुबह राजधानी के सत्यम बालाजी समूह और नवापारा-राजिम के साईं हनुमंत इंडस्ट्रीज समूह, इनकी राइस निर्यातक फर्मों और अनाज कारोबार से जुड़े कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के 25 ठिकानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू की थी। यह जांच राजधानी में आमासिवनी, राजीवनगर, रिंग रोड स्थित एक कार शो रूम, रामसागर पारा, राठौर चौक, गुढ़ियारी, वीआईपी सिटी के साथ ही नवापारा-राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग और तिल्दा में जारी रही। संभावना है यह कार्रवाई एक दिन जारी रहेगी।

CG IT Raid  गोंदिया-काकीनाड़ा में भी कार्रवाई जारी

राइस मिलर्स और राइस ब्रोकर्स से संबंधित राज्य के बाहर गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा में की जा रही जांच भी गुरूवार को जारी रही। गोंदिया में कमीशन एजेंट-ब्रोकर्स के एंगल और काकीनाड़ा में राइस एक्सपोर्ट किए जाने संबंधी दस्तावेज की छानबीन की जा रही है। मिले दस्तावेज के आधार पर वहां मौजूद संचालक अथवा कंपनी के स्टाफ का बयान लिया जा रहा है।

chatur postJanuary 31, 2025
234 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 17:40:43
Privacy-Data & cookie usage: