Site icon Chatur Post

CG News लगातार तीन दिन बंद रहेगी शराब दुकानें: कलेक्टर ने जारी किया निर्देश, 13 से 15 तक नहीं मिलेगी शराब

Liquor price

CG News  अंबिकापुर। अंबिकापुर कलेक्टर ने तीन दिनों तक शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर अजीत वसंत की तरफ से जारी आदेश में 13 से 15 फरवरी तक शराब की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

कहां बंद रहेगी दुकानें?

कलेक्टर अजीत वसंत के आदेश के अनुसार 13, 14 और 15 फरवरी को मैनपाट और उसके आसपास की सभी शराब दुकानें बंद रहेगी। शराब दुकानें बंद रखने का आदेश पूरे जिला के लिए नहीं है।

क्यों बंद रहेगी शराब दुकानें?

मैनपाट और उसके आसपास के दुकानों को तीन दिनों तक बंद करने का निर्देश मैनपाट महोत्सव को देखते हुए जारी किया गया है। यह महोत्सव 13 फरवरी से शुरू हो रहा है।

मैनपाट महोत्सव कब होगा?

मैनापट महोत्सव का 13 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उद्घाटन करेगें। महोत्सव के दौरान तीनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें देश और प्रदेश के कलाकार शामिल होगें।

मैनपाट महोत्सव में कौन-कौन से कलाकार आ रहे हैं

तीन दिन के इस आयोजन में पहले दिन यानी 13 फरवरी को भोजपुरी कलाकर मनोज तिवारी का कार्यक्रम होगा। छत्तीसगढ़ के गायक सुनील सोनी और ओडिशा के कलाकार भी प्रस्तुती देंगे।

दूसरे दिन अलका चंद्राकर

मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका अलका चंद्राकर का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही इंडियन अइडल के कलाकार भी प्रस्तुती देंगे।

अंतिम दिन कनिका कपूर का कार्यक्रम 

महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन बालीवुड सिंगर कनिका कपूर अपनी गायकी का जलवा दिखएगी। इसके साथ ही रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव प्रस्तुतियां देंगे।

मैनपाट महोत्सव में और क्या-क्या होगा जानने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपाट के रिसार्ट के संबंध में जानने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version