Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

Rajyotsav 2025  इस बार पांच दिन का होगा राज्योत्सव: उद्घाटन में पीएम मोदी और समापन में आएंगे उप राष्ट्रपति

Rajyotsav 2025  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के अवसर पर आयोजित होने वाला राज्योत्सव इस बार पांच दिनों का होगा। इस वर्ष राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ है। रजत जयंती वर्ष silver jubilee year  के इस राज्योत्सव को विशेष बनाने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है।

एक से पांच नवंबर तक चलेगा आयोजन

इस बार एक नवंबर को राज्योत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi  और समापन कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक नवंबर को नवा रायपुर में बनकर तैयार हुए विधानसभा भवन  Assembly Building का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे रायपुर पुलिस कमिश्ररी का भी शुभारंभ करेंगे।

Rajyotsav 2025  डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

गृहमंत्री विजय शर्मा Vijay Sharma ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि इस बार राज्योत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि इस दिन लाखों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना Prime Minister Housing Scheme के तहत गृह प्रवेश भी कराया जाएगा।

रजत जयंती वर्ष

छत्तीसगढ़ राज्य बने 24 साल पूरे हो चुके हैं। अब राज्य अपने 25वें साल में प्रवेश कर चुका है। सरकार ने 2025 को रजत जयंती वर्ष के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। यह पूरा साल छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, खानपान, लोकनृत्य और खेलों को समर्पित रहेगा।

Rajyotsav 2025   हर महीने अलग-अलग आयोजन

बता दें कि रजत जयंती वर्ष अगले साल फरवरी तक चलेगा। इस दौरान हर महीने एक अलग थीम के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गांव से लेकर शहर तक और पंचायत से लेकर राजधानी तक हर स्तर पर छत्तीसगढ़ को उसकी जड़ों से फिर जोडऩे की कोशिश होगी।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button