Power Sector

Power कंपनी में ED और AGM समेत 8 अफसरों और कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, MD ने किया सम्मानित

State Power Companies  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के मुख्यालय ‘सेवा भवन’ में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त) आलोक सिंह और अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा सहित कुल 8 अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर ससम्मान विदाई दी गई। प्रबंध निदेशकों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण रहा योगदान

विदाई समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस.के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला, प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर और निदेशक आर.ए. पाठक ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंधन ने कहा कि आलोक सिंह और उमेश मिश्रा की उत्कृष्ट कार्यशैली और अनुभव ने पावर कंपनी को नई दिशा और गति प्रदान की है।

Power

अनुभव साझा करते हुए हुए भावुक

सेवानिवृत्त ईडी आलोक सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पावर कंपनी निरंतर प्रगति कर रही है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की 14वीं रिपोर्ट में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ए ग्रेड’ मिला है।

वहीं, एजीएम (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा ने अपनी 24 वर्षों की लंबी यात्रा को याद करते हुए कहा कि पत्रकारिता से लेकर अविभाजित मध्य प्रदेश विद्युत मंडल और फिर छत्तीसगढ़ पावर कंपनी तथा मुख्यमंत्री सचिवालय में बिताया गया समय चुनौतियों से भरा किंतु संतोषजनक रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टीम वर्क और वरिष्ठों के सहयोग को दिया।

इन अधिकारियों-कर्मचारियों की भी हुई विदाई

ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में उमेश कुमार मिश्रा के साथ ही लेखा अधिकारी ऋषि कुमार ठाकुर, इम्मानुएल दास, सहायक प्रबंधक राधेश्याम केशरवानी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक बिशेश्वर प्रसाद कांत, कनिष्ठ पर्यवेक्षक रामचरण वर्मा तथा लाइन सहायक महेश कुमार वर्मा को भी भावभीनी विदाई दी गई।

Power

समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक वी.के. साय, सी.एल. नेताम, एम.एस. चौहान, आर.पी. नामदेव, संदीप मोदी, एम.आर. बागड़े, मनीष गुप्ता सहित मुख्य अभियंता ए.एम. परियल, गिरीश गुप्ता, के.बी. पात्रे और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी गोविंद पटेल और सहायक प्रकाशन अधिकारी अनामिका मंडावी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी द्वारा किया गया।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button