
Mahasangh कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ का तेरहवां द्विवार्षिक अधिवेशन कोरबा पश्चिम एच टी पी एस स्थित जूनियर क्लब में हुआ। कार्यक्रम प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बी एस राजपूत ने किया। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल, प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय, अखिल भारतीय विद्युत् मजदूर महासंघ के उप महामंत्री हरीश चौहान, राजकुमार नायक और अखिल भारतीय विद्युत् सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ महामंत्री अरुण देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । स्वागताध्यक्ष अशोक मोदी रहे ।

Mahasangh अधिवेशन में ये सात प्रस्ताव हुए पारित
अधिवेशन में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, पुराना पेंशन लागू करने, तकनीकी कर्मचारियों को 3 प्रतिशततकनीकी भत्ता देने, चतुर्थ उच्च वेतन मान लागू करने, आईटीआई कर्मचारियों को परीक्षण सहायक श्रेणी- 2 बनाने, उत्पादन में भू विस्थापित कर्मचारियों से भेदभाव करने सहित कुल 7 प्रस्ताव पारित किए गए।
बिलासपुर के संजय तिवारी बने अध्यक्ष
अधिवेशन के दौरान प्रदेश कार्यसमिति का चुनाव हुआ। इसमें बिलासपुर के संजय तिवारी संगठन के नए प्रांताध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं नवरतन बरेठ प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। तेज प्रताप सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Mahasangh यह है संगठन की नई कार्यसमिति
अध्यक्ष संजय तिवारी, बिलासपुर
कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिन्हा
उपाध्यक्ष- पूर्णिमा साहू, दौलत चौहान, केमल वर्मा, राजेश देशमुख, मनीष क्षत्रिय
महामंत्री- नवरतन बरेठ
संयुक्त महामंत्री- शिवेंद्र दुबे,
मंत्री- किरण सोनी, लाखन सिंह, युवराज सिन्हा, विकास सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, देवी दिन शर्मा, प्रमोद कुर्रे
संगठन मंत्री- पीयूष सिन्हा
कार्यालय मंत्री- चेतनानंद दुबे
कोषाध्यक्ष- कोमल देवांगन, रायपुर







