May 21, 2024

डॉ. रमन की सं‍पत्ति का ब्‍योरा लेकर राजभवन पहुंचे कांग्रेसी, जांच के लिए मांगी अनुमति  

1 min read

रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह व उनके पुत्र की संपत्ति की जानकारी लेकर कांग्रेसी राजभवन पहुंचे। कांग्रेसियों ने राज्‍यपाल से पूर्व मुख्‍यमंत्री व उनके संपत्ति की जांच की मांग की है।

कांग्रेस की तरफ से राज्‍यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में  कहा गया है कि वर्ष 1998 में कवर्धा से विधानसभा चुनाव में हारने के बाद डॉ. रमन सिंह कर्ज मे डूबे हुए थे। वर्ष 2003 में मुख्यमंत्री बनने तक भी वे एक मध्यमवर्गीय संयुक्त परिवार के सदस्य ही थे। वर्ष 2008 में प्रथम बार विधानसभा चुनाव के दौरान डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार उनके पास मात्र एक करोड़ की कुल संपत्ति थी। जो वर्ष 2013 में बढ़कर पांच करोड़ और 2018 में 10.72 करोड़ रुपये हो गई।

कांग्रेस का आरोप अभिषेक के पास 4.41 करोड़ की संपत्ति

इसी तरह रमन सिंह के पुत्र अभिषाक सिंह यानी अभिषेक सिंह द्वारा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जानकारी दी गई कि उनकी कुल संपत्ति 4.41 करोड़ की है। पूरे राज्य कि जनता जानती है कि पिता पुत्र द्वारा कोई ज्ञात व्यवसाय नहीं किया जाता है। उसके बाद भी उनकी संपत्ति में कई गुना बढ़त होना भ्रष्टाचार का प्रामाणिक उदाहरण है।

उत्‍तराखंड में भी है अभिषेक की संपत्ति

अभिषेक सिंह द्वारा कभी यह जानकारी नही दी गई कि उनके नाम पर गढ़ मुक्तेश्वर (उत्तराखंड) में करोड़ो का रिसार्ट था। जिसे उन्होंने लोगों की आंख में धूल झोकने के लिए 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले अपनी पारिवारिक सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कर दिया था।

यह संपत्ति भी संभवतः डॉ. रमन सिंह द्वारा ही क्रय की गई थी, क्योंकि अभिषेक सिंह की आय का कोई ज्ञात जरिया नहीं था। अभिषाक सिंह यानी अभिषेक सिंह तीन कंपनीयों के डायरेक्टर है, लेकिन प्रत्यक्षतः इन कंपनीयों द्वारा कोई कारोबार नहीं किया गया है। बल्कि ये कंपनिया केवल अवैध राशि को वैध करने का जरिया मात्र थी।

इन तथ्यों के साथ प्राप्त शिकायत की जांच में एसीबी द्वारा यह प्रारंभिक निष्कर्ष दिया गया है कि डॉ. रमन सिंह और उनके परिवार के विरूद्ध अनुपातहीन सम्पत्ति धारित करने के आरोप सत्य प्रतीत होते है। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए विधि के प्रावधानों के अनुरूप अनुमति के लिए राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा गया है।

एक्सटेंडेड PM अभियान को लागू करने में CG देश में दूसरे स्थान पर

ज्ञापन सौपने वालों प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, प्रवक्ता आरपी सिंह, रायपुर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, सचिव अजय साहू, आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिह ठाकुर, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, अजय गंगवानी, नवीन चंद्राकर, दिपेश चटर्जी, बांकर अब्बास, मोहन नायडू उपस्थित थे।

संभागों में खुलेंगे अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए नए प्रयास विद्यालय और छात्रावास

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .