प्रमुख खबरेंराज्य

UPSC में रायपुर की वैभवी अग्रवाल का 35वां रैंक: छत्तीसगढ़ के पांच युवाओं का हुआ चयन

UPSC  रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें रायपुर के तीन समेत प्रदेश के आधा दर्जन युवाओं ने बाजी मारी है। राजधानी के गुढ़ियारी के रहने वाले वैभवी अग्रवाल ने 35वां रैंक हासिल किया है। इंजीनियर वैभवी का आईएएस बनना तय है। इसी तरह रायपुर के ही रौनव अग्रवाल और संजय डहरिया ने यूपीएससी क्रेक किया है।

UPSC छत्‍तीसगढ़ के इन युवाओं का हुआ चयन

मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह बघेल ने 383वां रैंक हासिल किया है। जनकपुर की रहने वाली दर्शना ने दूसरे प्रयास में यह रैंक हासिल किया है। दर्शना ने इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी क्रेक की है। इसी तरह धमतरी के डायमंड सिंह ने यूपीएससी में 623वां रैंक हासिल किया है। डायमंड अभी राज्य पुलिस में डीएसपी हैं। दर्शना और डायमंड का आईपीएस बनना तय है।

Back to top button