
Engineers Day रायपुर। छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी मुख्यालय में आज बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें कंपनी के दोनों चेयरमैन आईएएस सुबोध सिंह और आईएएस डॉ. रोहित यादव शामिल होंगे। तीनों कंपनियों के एमडी और इंजीनयर्स भी शामिल होंगे।
मुख्यालय गेट के सामने प्रतिमा का अनावरण
बिजली कंपनी के मुख्यालय डंगनिया में आज प्रतिमा अनावरण होगा। कंपनी के मुख्यालय गेट के सामने भारत के महान इंजीनियर विश्वेश्वरय्या की प्रतिमा लगाई गई है। आज अभियंता दिवस के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
Engineers Day चार बजे होगा कार्यक्रम
कंपनी मुख्यालय के सामने लगी विश्वेश्वरय्या की प्रतिमा के अनावरण का यह कार्यक्रम दोपहर बाद 4 बजे होगा। इसका आयोजन कंपनी के इंजीनियरों की तरफ से किया जा रहा है।
चेयरमैन व सभी एमडी, ईडी होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में बिजली कंपनियों के दोनों चेयरमैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आईएएस सुबोध कुमार सिंह और दूसरे चेयरमैन डॉ. रोहित यादव प्रतिमा का अनावरण करेंगे। डॉ. रोहित यादव ऊर्जा सचिव भी हैं।
Engineers Day तीनों एमडी भी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में तीनों पावर कंपनियों के एमडी एसके कटियार, आरके शुक्ला और भीमसिंह कंवर शामिल होंगे। ईडी आरए पाठक भी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे।





