Power Sector

CSPTCL  छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में लगी युवाओं की कतार: 75 पदों के लिए 228 ने किया आवेदन

CSPTCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड CSPTCL  में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप Apprenticeship प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 75 अप्रेंटिस की भर्ती की जा रही है, इसके लिए 228 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। डगनिया स्थित मुख्यालय में मंगलवार से मानव संसाधन Human Resources विभाग ने दस्तावेजों का सत्यापन कार्य शुरू किया। बुधवार को विज्ञान संकाय Faculty of Science वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण Document testing के लिए आमंत्रित किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी Transmission Company लिमिटेड में इस एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें सामान्य स्ट्रीम General stream के ग्रेजुएट के लिए 25 और टेक्निशियन अप्रेंटिस Technician Apprentice 50 अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। उन्हें पॉवर कंपनी power Company में एक वर्ष तक कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

CSPTCL छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में लगी युवाओं की कतार: 75 पदों के लिए 228 ने किया आवेदन

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत प्रशिक्षु प्रशिक्षण मंडल Apprentice Training Board  (पश्चिमी क्षेत्र) मुंबई की तरफ से दक्षता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें कंपनी के कार्यस्थल पर उपलब्ध चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा medical facility प्रदान की जाएगी। इसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग Electrical Engineering, सिविल, साइंस के साथ ही डिप्लोमा Diploma विषय वालों को आमंत्रित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि में ग्रेजुएट अप्रेंटिस Graduate Apprentice को 12300 रुपए मासिक और टेक्निशियन अप्रेंटिस Technician Apprentice को 10900 रुपए छात्रवृत्ति (Scholarship) दिया जाएगा।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button