
IPS Posting रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग का आर्डर जारी किया है। इन सभी आईपीएस अफसरों को अलग-अलग जिलों में सीएसपी बनाया गया है।
अफसरों के अनुसार जिन आठ आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग की गई है, सभी ट्रेनी अफसर हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें सीएसपी के रुपए में पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी आदेश के अनुसार 2021 बैच के आईपीएस धोत्रे सुमित कुमार दत्ताहरीराव को जगदलपुर का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दत्ताहरीराव अभी बौतर ट्रेनी बिलासपुर जिला नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर हैं।
2022 बैच के आईपीएस ईशु अग्रवाल को रायपुर आजाद चौक क्षेत्र का सीएसपी बनाया गया है। अग्रवाल अभी बतौर ट्रेनी राजनांदगांव में जिला नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर हैं।
सरगुजा में पदस्थ 2022 के आईपीएस मयंक मिश्रा को रायगढ़ जिला में नगर पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।
इसी तरह हर्षित मेहर को दुर्ग नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2022 बैच के आईपीएस मेहर अभी रायगढ़ में हैं।
राहुल बंसल को सरगुजा का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बंसल भी 2022 बैच के आईपीएस हैं। अभी वे सरगुजा में नगर पुलिस अधीक्षक है।
वैशाली जैन को राजनांदगांव का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जैन भी 2022 बैच की आईपीएस हैं। अभी वे पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ हैं।
2023 बैच के आईपीएस अभिषेक कुमार चतुर्वेदी को धमतरी में नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अभी वे बतौर ट्रेनी रायपुर में काम कर रहे हैं।
इसी तरह गगन कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पदस्थ किया गया है। 2023 बैच के आईपीएस गगन कुमार अभी बस्तर में बतौर ट्रेनी पदस्थ हैं।





