Power Sectorमुख्य पृष्ठव्यापार

Energy Budget बजट में 90 बिजली सब स्‍टेशन को मंजूरी: क्रेडा के नए भवन के साथ जानिए- ऊर्जा विभाग को क्‍या- क्‍या मिला

Energy Budget रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में वित्‍तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। यह बजट ज्ञान के थीम पर तैयार किया गया है। वित्‍त मंत्री ने राज्‍य के विभिन्‍न विकास कार्यों के लिए बजट प्रावधान की जानकारी दी।

ऊर्जा विभाग के बजट की जानकारी देते हुए वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश में नए बिजली सब स्‍टेशन बनाने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीसगढ़ देश का पावर हब है राष्‍ट्रीय स्‍तर पर ऊर्जा आपूर्ति में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में ऊर्जा के सेक्‍टर में निवेश को आमंत्रित करने का प्रयास मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के नेतृत्‍व में प्रयास किया जा रहा है।

बड़े निवेश का समझौता

बजट पेश करते हुए वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि राज्‍य सरकार के प्रयासों से ऊर्जा के सेक्‍टर में तीन लाख 50 हजार करोड़ से  से ज्‍यादा के निवेश प्रस्‍ताव राज्‍य सरकार को प्राप्‍त हुआ है।

नए सब स्‍टेशन की घोषणा

वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण में राज्‍य में नए बिजली सब स्‍टेशन बनाने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के के तहत राज्‍य में 33-11 केवी के  90 नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इन उपकेंद्रों के साथ ही योजना के तहत अन्‍य कार्यों के लिए बजट में 100 करोड का प्रावधान किया गया है।

क्रेडा के नए भवन के लिए 10 करोड़

बजट भाषण में वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने शहरों में हाईमास्‍क लाइट लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्‍होंने क्रेडा के नए भवन निर्माण की भी घोषणा की। ओपी चौधरी ने बताया कि क्रेडा के नए भवन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

बिजली बिल में राहत

घरेलू उपभोक्‍ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसी तरह बीपीएल के लिए 340 करोड़ रुपए और पीएम सूर्यघर में सब्सिडी के लिए बजट में 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button