
IPS Posting रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिला (GPM) को नया एसपी मिल गया है। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (SPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोट हुए एक अफसर को वहां का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
जानिए- कौन है जीपीएम का नया एसपी
राज्य सरकार ने आईपीएस IPS मनोज कुमार खिलारी को जीपीएम यानी गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिला का नया एसपी बनाया है। मनोज कुमार खिलारी की एसपी के रुप में पदस्थापना को लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
एसपी के रुप में खिलारी का पहला जिला
मनोज कुमार खिलारी 2014 बैच के आईपीएस IPS है। पुलिस अधीक्षक के रुप में गौरेला-पेंड्रा- मरवाही GPM उनका पहला जिला है। अभी वे राज्य सशस्त्र बल की दूसरी वाहिनी के कमांडेंट हैं। इस वाहिनी का मुख्यालय बिलासपुर के सरकंडा में है।
कहां गए गौरेला-पेंड्रा- मरवाही के मौजूदा एसपी
आईपीएस मनोज कुमार खिलारी को एसआर भगत के स्थान पर गौरेला-पेंड्रा- मरवाही GPM का एसपी बनाया गया है। एसआर भगत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसकी वजह से गौरेला-पेंड्रा- मरवाही में एसपी का पद तीन दिन से खाली था।
महीनेभर में दूसरे जिले में एसपी की पदस्थापना
महीनेभर के भीतर राज्य सरकार ने दूसरे जिले में एसपी की पदस्थापना की है। इससे पहले सरकार ने गरियाबंद जिला में वेदव्रत सिरमौर को एसपी बनाया था। सिरमौर भी राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोट हुए हैं।




