Power Sector

Hemant Verma  छत्‍तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के अध्‍यक्ष हेमंत वर्मा का इस्‍तीफा: 1 साल पहले ही छोड़ दिया पद…

Hemant Verma  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत नियामक आयोग से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर आयोग के अध्‍यक्ष हेमंत वर्मा के इस्‍तीफे से जुड़ी है। हेमंत वर्मा ने छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत नियामक आयोग के अध्‍यक्ष पद से अचानक इस्‍तीफा दे दिया है।

एक साल पहले छोड़ दिया पद

हेमंत वर्मा का विद्युत नियामक आयोग के अध्‍यक्ष के रुप में करीब एक वर्ष का कार्यकाल बचा है। हेमंत वर्मा की 2021 में आयोग के अध्‍यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई थी। यह संवैधानिक पद है। इस पर नियुक्ति पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, तब तक के लिए होती है।

Hemant Verma  कांग्रेस सरकार में हुई थी नियुक्ति

विद्युत नियामक आयोग के अध्‍यक्ष हेमंत वर्मा की नियुक्ति राज्‍य में कांग्रेस सरकार के दौरान हुई थी। हेमंत वर्मा मूल रुप से छत्‍तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

इस वजह से दिया इस्‍तीफा

हेमंत वर्मा के इस्‍तीफे की पुष्टि हो चुकी है। उन्‍होंने इस्‍तीफ क्‍यों दिया है इसका भी खुलासा हो गया है। दरअसल हेमंत वर्मा का चयन त्रिपुरा राज्‍य विद्युत नियामक आयोग के अध्‍यक्ष के पद पर हो गया है। इसी वजह से उन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के अध्‍यक्ष का पद छोड़ दिया है।

Hemant Verma  नए अध्‍यक्ष के लिए नामों की चर्चा शुरू

हेमंत वर्मा का इस्‍तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है वे 19 सितंबर को विद्युत नियामक आयोग से रिलीव हो जाएंगे। हेमंत वर्मा के इस्‍तीफे के साथ ही नए अध्‍यक्ष के नाम को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इसके लिए टॉप पर नाम मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन का है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button