प्रमुख खबरें

Sai Cabinet  कैबिनेट में कौन बनेगा मंत्री, कौन होगा बाहर: आज शिवप्रकाश और नबीन की बैठक में होगा तय

Sai Cabinet रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार की कैबिनेट के विस्‍तार की चर्चा फिर एक बार तेज है। इस बार विस्‍तार के साथ ही कैबिनेट में बदलाव की भी बातें सामने आ रही हैं। यानी मौजूदा मंत्रियों में से कोई कैबिनेट से बाहर भी हो सकता है। विष्‍णुदेव कैबिनेट में कौन रहेगा और कौन बाहर होगा, यह आज तय हो जाएगा।

भाजपा मुख्‍यालय में बड़ी बैठक आज

छत्‍तीसगढ प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज बड़ी बैठक रखी गई है। इस बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन मौजूद रहेंगे। दोनों नेता सत्‍ता और संगठन की बैठक लेंगे। इसके लिए सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ ही प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को आज मुख्‍यालय तलब किया गया है।

Sai Cabinet सत्‍ता और संगठन होगी मैराथन बैठक

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सत्‍ता और संगठन की होने वाली यह बैठक लंबी चलेगी। दोपहर करीब 12 बजे से शुरू होकर यह बैठक तीन बजे तक चलेगी। चर्चा है कि बैठक इस बैठक के बाद एक और बैठक होगी। यह बैठक शिव प्रकाश, नबीन और मुख्‍यमंत्री के बीच होगी। संभव है कि प्रदेश अध्‍यक्ष और डिप्‍टी सीएम भी इसमें शामिल हों।

मंत्रियों की बढ़ी चिंता

कैबिनेट में बदलाव की खबरों से मंत्रियों की चिंता बढ़ गई है। सियासी गलियारों में चल रही चर्चा के अनुसार मौजूद कैबिनेट में शामिल एक से दो मंत्री को बाहर किया जा सकता है। कैबिनेट में यह बदलाव डेढ़ साल के प्रदर्शन और संगठन को मिले फिडबैक के आधार पर किया जा रहा है। कैबिनेट से बाहर होने वाले जिन मंत्रियों का नाम चर्चा में है, वे सरगुजा संभाग के हैं।

Sai Cabinet आज तय हो सकता है नए मंत्रियों का नाम

 यह तय हो गया है कि विष्‍णुदेव की कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। यानी कैबिनेट में इस बार मुख्‍यमंत्री समेत 14 मंत्री रहेंगे। अभी सीएम व 10 मंत्री कुल 11 लोग हैं। कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले जो नाम चर्चा में हैं उनमें गजेंद्र यादव सबसे ऊपर हैं। संघ की पृष्‍ठ भूमि से आने वाले यादव दुर्ग से पहली बार विधायक चुने गए हैं। पुराने चेहरों में तीन नाम विशेष रुप से चर्चा में हैं। इनमे अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल और राजेश मूणत का नाम शामिल है।

राजनीतिक विश्‍लेषकों की राय में यदि मौजूदा मंत्रियों में से किसी की छुट्टी होती है तो पहली बार के विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। इसमें बिलासपुर संभाग के कुछ विधायकों का नाम सामने आ रहा है।

भाजपा विधायक दल की भी बैठक आज

प्रदेश मुख्‍यालय में आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी हो चुकी है। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा। मानसून सत्र के दौरान सदन की कितनी बैठकें होगीं, जानने के लिए यहां क्लिक करें

Back to top button