Holidays in November 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवकाश के मामले में अक्टूबर 2025 बेहद मजेदार रहा। शनिवार- रविवार के जुड़ने से दो और एक दिन की त्योहारी छुट्टी में लंबे अवकाश में तब्दील हो गया। छुट्टी के लिहाज से अक्टूबर जितना मजेदार रहा, नवंबर उतना ही कंजूस है।
नवंबर 2025 में केवल एक सार्वजनिक अवकाश है। वह भी पांच नवंबर को। छत्तीसगढ़ में 5 नवंबर को गुरुनानक जन्मदिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 5 नवंबर बुधवार को है, ऐसे में यह छुट्टी एक ही दिन की रहेगी।
ऐच्छिक अवकाश के मामले में भी नवंबर कंजूस है। नवंबर 2025 में केवल दो ऐच्छिक अवकाश है। इसमें एक नवंबर को नामदेव जयंती निकल गया है। अब 25 नवंबर को गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस है। इन दोनों तारीखों को सरकार ने ऐच्छिक अवकाश घोषित कर रखा है।
सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश के मामले में नवंबर जितना कंजूस है, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी की कसर काफी हद तक पूरा कर देगा। इस महीने शनिवार और रविवार मिलाकर 10 दिन की छुट्टी रहेगी।
छत्तीसगढ़ में 01, 08, 15, 22 और 29 तारीख को शनिवार के कारण सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही 02, 09, 16, 23 और 30 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। कुल 10 दिन छुट्टी मिलेगी।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इमोशनल हो गए। राज्योत्सव के मंच पर प्रधानमंत्री का यह रुप देखने को मिला। राज्योत्सव के मंच पर पर किस बात को लेकर इमोशनल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दो लोगों को कॉल किया। इसमें एक को जब बताया गया कि प्रधानमंत्री बात करने वाले हैं तो उन्हें यकीन ही नहीं लगा, कोई मजाक कर रहा है, फिर क्या हुआ जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP