मुख्य पृष्ठराज्य

train accident  रेल दुर्घटना में मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान: हेल्‍प लाइन नंबर जारी, जांच के निर्देश

train accident  बिलासपुर। बिलासपुर स्टेशन के पास दोपहर बाद करीब चार बजे मेमू लोकल और मालगाड़ी के बीच टक्‍कर हो गई। हादसे में अब तक 10 यात्रियों के मारे जाने की सूचना है। रेलवे की तरफ से वहां बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

मुआवजा का ऐलान

दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे की तरफ से दुर्घटना में प्रभावित के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है । रेल अफसरों के अनुसार दुर्घटना में मारे गए रेल यात्रियों (casualties) के परिजनों को 10 लाख रुपए दिया जाएगा। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच लाख और  सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

रेल अफसरों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल को मौके पर भेज दिया गया है। घटना स्‍थल पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है । रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। दुर्घटना में घायलों हुए रेल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है । रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता और  समन्वय प्रदान कर रहा है ।

train accident  घटना की जांच के निर्देश

रेल अफसरों ने बताया कि बिलासपुर रेलवे स्‍टेशन के पाए हुए इस हादसे की जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें ।

train accident   हेल्पलाइन नंबर जारी

•           बिलासपुर – 7777857335, 7869953330

•           चांपा – 8085956528

•           रायगढ़ – 9752485600

•           पेंड्रा रोड – 8294730162

•           कोरबा – 7869953330

•           उसलापुर – 7777857338

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है ।

Back to top button