May 21, 2024

4143 करोड़ के अपने तीसरे अनुपूरक बजट में जानिए बघेल ने किसे क्‍या दिया

1 min read

रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

अनुपूरक बजट# छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में 4143 करोड़ 60 लाख 71 हजार 652 रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। यह चालू वित्‍तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट है। इसमें सड़क और विभिन्‍न भवन सहित आधोसंरचना निर्माण के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है।

राज्‍य विधानसभा का बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्‍यपाल के अभिभाषण के साथ हुई। राज्‍यपाल के अभिभाषण के बाद मुख्‍यमंत्री बघेल ने अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में बघेल ने राज्‍य में नवाचार आयोग के गठन के लिए 10 लाख और इस आयोग के लिए वाहनों की खरीदी के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

अनुपूरक बजट में राज्‍य में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण और सुधार के लिए तीन करोड़ रुपय से अधिक का प्रावधान किया गया है। इसी तरह प्रधानमंत्री स्‍ड़क योजना के लिए 321 करोड़ और जिला अस्‍पतालों के लिए 210 करोड़ रुपये देने का प्रस्‍ताव है।

राजीव गांधी भूमिहीन कृषक न्‍याय योजना के लिए इस अनुपूरक बजट में आठ करोड़ 77 लाख रुपये रखा गया है। छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि में जमा राशि पर ब्याज भुगतान पर 4,200.00 लाख का व्यय संभावित है। यह व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

अनुपूरक बजट इन सड़कों और पुलों के निर्माण का प्रावधान

– जिला बेमेतरा के नवागढ़ मुंगेली मार्ग (रा.मा.क्र.-7) किमी 1 से 34/6=33.60 किमी. अनुमानित लागत 3133.37 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बेमेतरा के नांदघाट मुंगेली मार्ग (रा.मा. क्र.-10) किमी. 1 से 23 अनुमानित लागत  2499.75 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला रायपुर के टाटीबंध खमतराई लेन मार्ग का निर्माण लं. 7.45 कि.मी. (राष्ट्रीय राजमार्ग) अनुमानित लागत 2765.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला जांजगीर चांपा के सपोस-बगरैल-फलियामुंडा-अमलडीहा मार्ग लंबाई 17.00 किमी. निर्माण कार्य के लिए आकस्मिकता निधि से राशि 100 का अग्रिम स्वीकृत किया गया है।

– जिला रायपुर के जोरा-सड्डू-धनेली बायपास मुख्य जिला मार्ग क्र.-3 (फोरलेन सर्विस मार्ग सहित) लं. 7.50 किमी.अनुमानित लागत 2250.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला रायगढ़ के बड़ेभण्डार- उमरिया- पुसौर- रेंगालपाली मार्गलं. 28.00 किमी. अनुमानित लागत 524.88 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

बेरोजगारी भत्‍ता: पूर्व सीएम बोले- चार साल से बकाया 12000 करोड़ बेरोजगार युवाओं को दे सरकार

– जिला रायगढ़ के रा.रा. 200 से चपले से नंदेली- पेण्ड्रवा- चन्द्रपुर रा.रा. 216 लं. 27.10 किमी. अनुमानित लागत 511.76 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बिलासपुर के कोनी मोपका बायपास मार्गएमडीआर-345लं. 13.40 किमी. अनुमानित लागत 1410.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बिलासपुर केदर्रीघाट लावर कोनी झरतापाली सरसेनी मटिया बकरकुदा मार्गएमडीआर-355लं23.10 किमी. अनुमानित लागत 808.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बिलासपुर केरा.रा. नं. 130 पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक (शहरी मुजिमा) एमडीआर-572लं. 14.40 किमी. अनुमानित लागत 2640.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला दुर्ग के भिलाई सिरसा औंधी मोतीपुर मार्ग क्र.27 लं. 14.50 किमी.अनुमानित लागत 1038.50 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला दुर्ग के ठगडाबांध जेल तिराहा- मिनीमाता चौेक मार्ग लं. 5.40 कि.मी का मजबूतीकरण कार्य (अ.जि.म.-8)लं. 5.40 किमी. अनुमानित लागत 823.45 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बेमेतरा के भदराली कटई गनियारी बेलटुकरी मार्ग (मु.जि.मा. क्र. 448) लं. 18.00 किमीअनुमानित लागत 540.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बेमेतरा के जेवरा अर्जुनी बोरिया मार्ग (मु.जि.मा.-443) लं.13.20 किमी.अनुमानित लागत 525.68 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बेमेतरा के देवकर साजा खम्हरिया मार्ग (मु.जि.मा.-141)लं. 31.60 किमी. अनुमानित लागत 1440.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बेमेतरा के सोढ़ देवरबीजा अकोला खाती सौरी मार्ग लं. 34.00 किमी. (मु.जि.मा.-437) लं.34.00 किमी. अनुमानित लागत 625.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बालोद के सोमनी-अर्जुन्दा-बालोद मार्ग कि.मी. 10/2 से 21/2= 11.20 कि.मी. एवं 25/2 से 50/2 = 36.40 कि.मी. अनुमानित लागत 656.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बालोद केईरागुडा-चारभाठा-खपरी-पायला मार्ग कि.मी. 1/2 से 10/4 अन्य जिला मार्गलं.9. 30 किमी. अनुमानित लागत 1163.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बालोद केहर्राठेमा से मालगॉव मड़वापथरा मार्गलं. 6.20 किमी. अनुमानित लागत 620. 00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बालोद केनेवारीकला देवीनवागॉव अरौद मार्ग लं. 6.20 कि.मी. का निर्माण कार्य अनुमानित लागत 563.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बालोद केझोपरा से जोरातराई मार्ग कि.मी. 1 से 4/10 किमी लं.4.00 किमी. अनुमानित लागत 500.00 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

– जिला बालोद केखुटेरी भटगांव कंलगपुर मार्ग लं.4.65 किमी अनुमानित लागत 581.25 लाख तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा।

ब्रेकिंग न्यूज़: सरकार शुरू करेगी विरासत झरोखा और धरोहर दर्शन योजना

अनुपूरक बजट में प्रमुख प्रावधान

आंगनबाडि़यों का सुधार व निमार्ण- तीन करोड़ 73 लाख 36 हजार

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थाएं आईटीआई- 94 करोड़

जिला चिकित्‍सालय- 210 करोड़

जिला प्रचार व चल इकाई की स्‍थापना- एक करोड़ 50 लाख

निर्देशन और प्रशासन- 10 करोड़

न्‍यूनतम आवश्‍यकता कार्यक्रम- 40 करोड़

पंचायती राज संस्‍थाओं से संबंधित प्रभार- छह लाख

हरियाली प्रसार योजना- 70 लाख

माध्‍यमिक शालाएं- 300 करोड़

सचिवालय- तीन करोड़

प्रधानमंत्री सड़क योजना- 321 करोड़ 25 लाख

टसर रेशम विकास एवं विस्‍तार-  एक करोड़ 11 लाख 56 हजार

रविशंकर विश्‍वविद्यालय- एक करोड़ 50 लाख

नवा रायपुर- तीन करोड़

इलेक्‍ट्रानिक मीडिया से प्रचार- प्रसार- 15 करोड़

जल जीवन मिशन योजना- 900 करोड़ 85 लाख

चिकित्‍सा महाविद्यालय- 36 करोड़

ग्रामीण भूमिहीन कृषक न्‍याय योजना- आठ करोड़ 77 लाख

छत्‍तीसगढि़या ओलंपिक- 21 करोड़ 90 लाख

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .