Site icon Chatur Post

Mahasangh धरना जारी है, संघर्ष जारी है:  बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने तीसरे दिन भी महासंघ का क्रमिक धरना

Mahasangh धरना जारी है, संघर्ष जारी है: बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने तीसरे दिन भी जारी है महासंघ का क्रमिक धरना

Mahasangh रायपुर। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ का अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। आज 12 अक्टूबर को आंदोलन के तीसरे दिन बिलासपुर क्षेत्र के पदाधिकारी और सदस्य अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। महासंघ की न्यायोचित मांगों पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों का नियमितिकरण, पदोन्नति और वेतन विसंगति सुधार के समर्थन में यह धरना पूरे प्रदेश में ऊर्जावान रूप से चल रहा है।

आज धरने पर बैठे हैं ये कर्मचरी

आज बिलासपुर क्षेत्र से सर्वश्री प्रमोद सिंह, प्रशांत पटेल, जी. महेश, कृष्णा राव और अर्जुन राम साहू धरना स्थल पर उपस्थित रहकर संगठन की एकता और संघर्ष की मिसाल पेश कर रहे हैं। इन वीर साथियों की उपस्थिति महासंघ के संकल्प को और मजबूत बना रही है। यह संदेश दे रही है कि छत्तीसगढ़ का हर बिजली कर्मी अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

यह भी पढ़ें – जीवन प्रमाण पत्र के लिए EPFO या Bank जाना जरुरी नहीं: किसी भी महीने घर बैठे कर सकते  हैं जमा

Mahasangh शुक्रवार को हुआ था बड़ा प्रदर्शन

उल्‍लेखनीय है कि बिजली कर्मचारी महासंघ ने 9 अक्‍टूबर को कंपनी मुख्‍यालय के समाने बड़ा प्रदर्शन्‍ किया था। महासंघ के इस प्रदर्शन में बिजली कंपनी के दूसरे कर्मचारी संगठन भी शामिल हुए थे। महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में प्रदेशभर से कर्मचारी और इंजीनियर शामिल हुए थे।  इनकी संख्‍या तीन हजार से ज्‍यादा थी।

यह भी पढ़ें – विद्युत अधिनियम में ऐतिहासिक संशोधन का मसौदा जारी: जानिए- क्या- क्या बदलाव की है तैयारी

आश्‍वासन से नाराज होकर क्रमिक धरना

शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन की तरफ से मांगों पर कंपनी प्रबंधन की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की गई। पहले की तरह केवल आश्‍वासन दिया गया, जिस पर महासंघ के पदाधिकारियों ने कड़ी आपत्ति की। इसके बाद महासंघ की हुई बैठक में क्रमिक धरना- प्रदर्शन का फैसला किया गया।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में मंत्री के निज सहायक की पत्नी का सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, वायरल हुआ वीडियो

Mahasangh  मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी। महासंघ के नेताओं ने कंपनी प्रबंधन को आगाह किया है कि वे कर्मचारियों की सब्र की परीक्षा न लें।

Exit mobile version