कर्मचारी हलचल

Meter Reader मीटर रीडरों के साथ दुर्व्यवहार पड़ेगा भारी: महासंघ की मांग पर एक्‍शन में आया कंपनी प्रबंधन

Meter Reader रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी में कार्यरत मीटर रीडरों की तरफ से कंपनी प्रबंधन को सौंपे गए ज्ञापन का बड़ा असर हुआ है। कंपनी के कार्यपालक निदेशक ( संचार- संधारण) ने कंपनी के कार्यपालक निदेशक व मुख्‍य अभियंता को मीटर रीडरों की समस्‍याओं के समाधान के लिए लेटर जारी किया है।

मीटर रीडरों ने 7 अगस्‍त को सौंपा था ज्ञापन

छत्‍तीसगढ़ स्‍पॉट बिलिंग और मीटर रीडिंग श्रमिक ठेका कर्मचारी महासंघ की तरफ से कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें महासंघ की तरफ से स्‍पॉट बिलिग और मीटर रीडरों की समस्‍या से अवगत कराया गया था। इसमें महासंघ की तरफ से बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने की वजह से उपभोक्‍ताओं की तरफ से विवाद किए जाने की आशंका व्‍यक्‍त की गई थी।

Meter Reader वेतन भुगतान और परिचय पत्र में भी नहीं मिलता

महासंघ की तरफ से चार बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें संघ ने कंपनी की तरफ से परिचय पत्र नहीं मिले और समय पर वेतन भुगतान नहीं होने की भी समस्‍या बताई थी। इनता ही नहीं मांग करने पर कार्यादेश निरस्‍त करने के साथ ही दुर्व्‍यव्‍हार किया जाता है।

मीटर रीडरों से उलझे तो सीधे एफआईआर

महासंघ के इस ज्ञापन के आधार पर कार्यपालक निदेशक (संचार- संधारण) ने मैदानी अफसरों को लेटर जारी किया है। इसमें मीटर रीडरों को परिचय पत्र उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही समय पर वेतन भुगतान सुनिश्वित करने के लिए भी कहा गया है। कार्यपालक निदेशक (संचार- संधारण) ने मीटर री‍डरों के साथ गलत व्‍यवहार करने वालों के खिलाफ तुरंत पुलिस में शिकायत करने का भी निर्देश दिया है।

Meter Reader बिजली बिल हाफ योजना बंद

बता दें कि राज्‍य सरकार ने इसी महीने से बिजली बिल हाफ योजना बंद कर रही है। इस योजना के तहत घरेलू बिजली उपभोक्‍ताओं को 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ आता था। राज्‍य सरकार ने अब इसकी सीमा 100 यूनिट कर दी है। 100 यूनिट से अधिक की खपत वाले उपभोक्‍ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button