राज्य

CG Weather छत्‍तीसगढ़ के छह जिलों में शीतलहर: सर्द हवा की जद में पूरा राज्‍य, 8 डिग्री हुआ पारा

CG Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में ठंड का इंतजार खत्‍म हो गया है। पूरा राज्‍य उत्‍तर से आने वाली सर्द हवा की जद में आ गया है। इससे तापमान मे तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्‍य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्‍क और सर्द बना रह सकता है।

शीतलहर की स्थिति

छत्‍तीसगढ़ के छह जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई। इन जिलों में सरगुजा संभाग का मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर- रामानुजगंज जिला के अंबिकापुर और सूरजपुर शामिल हैं। इन जिलों में रात का तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री से ज्‍यादा नीचे चला गया है।

छत्‍तीगसढ़ का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अलगे चौबीस घंटों के दौरान राज्‍य के तापमान में कुछ और कमी आ सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक कोई विशेष बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

पेंड्रा में दिन और सरगुजा में रातें सर्द

प्रदेश के अलग-अलग हिस्‍सों में पड़ रही ठंड की बात करें तो पेंड्रा रोड में दिन का तापमान सबसे कम चल रहा है। वहां का अधिकतम तापामन 25 डिग्री के करीब है।

chaturpost.com के वाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें : कृपया चैनल पर जाने के बाद फालो को अवश्‍य प्रेस करें

वहीं न्‍यूनतम तापमान के मामले में सरगुजा संभाग में रातें ज्‍यादा सर्द हो रही हैं। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान गिर कर 8 डिग्री तक आ गया है।

मैदानी क्षेत्रों का तापमान

छत्‍तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों के तापमान की बात करें तो बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27 और न्‍यूनतम 14 डिग्री के करीब है। बिलासपुर का दोनों तापमान सामान्‍य से करीब तीन डिग्री कम है।

है।

chaturpost.com के वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसी तरह रायपुर का अधिकतम तापामन 28 डिग्री के करीब है जो सामान्‍य से दो डिग्री कम है। यहां का न्‍यूनतम तापामन सामान्‍य से करीब तीन डिग्री नीचे चला गया है और 15 डिग्री के आसपास है।

बस्‍तर संभाग में भी गिर रहा है तापमान

बस्‍तर संभाग के तापमान में भी कमी आ रही है। अगले चौबीस घंटो में वहां के तापमान में दो डिग्री तक कमी आ सकती है। फिलहाल जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री दर्ज किया गया है।  

Back to top button