कर्मचारी हलचल

CSPTCL विद्युत कंपनी में पदोन्‍नति का रास्‍ता साफ: सेवानिवृत्‍तों को भी मिलेगा लाभ, परिपत्र जारी   

CSPTCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी विद्युत कंपनियों के कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर है। अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्‍नति का रास्‍ता साफ हो गया है। इसका लाभ सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भी मिलेगा। कंपनी प्रबंधन ने पदोन्‍नति को लेकर परिपत्र जारी कर दिया है।

इन्‍हें मिलेगा प्रमोशन

पदोन्‍नति को लेकर कंपनी प्रबंधन की तरफ से जारी परिपत्र के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी, लेखाधिकारी और सहायक प्रबंधक रैंक के अफसरों को पदोन्‍नति दी जाएगी। इसका लाभ सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को भी मिलेगा।

23 जून 2004 की वरिष्‍ठता सूची के अनुसार होगी पदोन्‍नति

परिपत्र के अनुसार यह पदोन्नति 23 जून 2004 की स्थिति में वरिष्ठता क्रम के अनुसार प्रदान की जाएगी। इससे सेवानिवृत्‍त हो चुके बिजली कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे।

लंबे समय से उलझी है प्रक्रिया

बता दें कि राज्‍य की पावर कंपनियों में पदोन्‍नति की प्रक्रिया लंबे समय से उलझी हुई है। पहले पदोन्‍न्‍ति में आरक्षण का पेंच फंसा। इस मामले में 16 अप्रैल 2024 को हाईकोर्ट का फैसला आया, जिसमें कोर्ट ने पदोन्‍नति में आरक्षण दिए जाने के फैसले को खारिज कर दिया।

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं मिला प्रमोशन

हाईकोर्ट के आदेश के दो साल बाद भी पदोन्‍नति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद से कर्मचारी संगठन लगातार दबाव बना रहे थे।

इस वजह से अटका मामला

कर्मचारी नेताओं के अनुसार पदोन्‍नति को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन किए जाने की स्थिति में बड़े पदो पर पहुंच चुके कई अफसरों को डिमोट करना पड़ेगा। इसी वजह से इस मामले को लटकाया जा रहा है।

क्रियान्‍वय के लए कंपनी ने बनाई है कमेटी

हाईकोर्ट के स्‍पष्‍ट आदेश के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने दिसंबर 2024 में एक कमेटी बना दी। इस कमेटी को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट देना था। कर्मचारी संगठनों ने इसका भी विरोध किया था।

पदोन्‍नति का इंतजार करते कई हुए सेवानिवृत्‍त

पदोन्‍नति को लेकर प्रबंधन के इस रवैये के कारण दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी पदोन्‍नति का इंतजार करते करते सेवानिवृत्‍त हो गए हैं। अब उन्‍हें भी पदोन्‍नति का लाभ मिल सकता है।

Back to top button