मुख्य पृष्ठ

Mahatma Gandhi महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण को मुख्यमंत्री बघेल ने दी चुनौती

Mahatma Gandhi रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट. कॉम)

रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द कहने वाले कालीचरण को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनौती दी है। बघेल ने कहा कि कालीचरण के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो चुकी है। अगर वह इतने ही साहसी हैं तो आकर सरेंडर करें।

दरअसल कालीचरण मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी नही, महात्मा नाथूराम गोडसे है। कालीचरण ने कहा है कि सच बोलने की सजा मृत्यु है तो तैयार हूँ।

कालीचरण के इस बयान को लेकर मंगलवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री बघेल से सवाल किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कालीचरण के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो चुकी है। अगर वह इतने ही साहसी हैं तो आकर सरेंडर करें। बाहर बयानबाजी करने की बजाय जब एफ आई आर दर्ज हो चुकी है तो आकर सरेंडर करे। नहीं तो छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तारी के लिए रवाना होगी।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button