Site icon Chatur Post

Nitish Kumar मुख्‍यमंत्री जाएंगे राज्‍यसभा, X पर किया इमोशनल पोस्‍ट: बदलेगा राज्‍य का समीकरण

badi khabar

Nitish Kumar न्‍यूज डेस्‍क। बिहार के मुख्‍यमंत्री नितिश कुमार राज्‍यसभा जाएंगे। नितिश कुमार के राज्‍यसभा में जाने की लगातार अटकले लग रही थीं। मुख्‍यमंत्री नितिश कुमार ने खुद सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्‍ट करके अपने राज्‍यसभा जाने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही नितिश के राज्‍यसभा जाने की अटकलों पर तो विराम लग गया है, लेकिन बिहार के नए समीकरण को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई है।

जानिए- नितिश ने सोशल मीडिया में क्‍या पोस्‍ट किया है?

मुख्‍यमंत्री नितिश कुमार ने अपने राज्‍यसभा जाने को लेकर सोशल मीडियों में पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने बिहार की जनता का आभार व्‍यक्‍त करते हुए लिखा है कि संसदीय जीवन में उन्‍हें बिहार मंडल और संसद की दोनों सदनों के सदस्‍य बनने की इच्‍छा थी। इसी क्रम में इस बार हो रहे राज्‍यसभा के चुनाव में सदस्‍य बनने जा रहा हूं।

क्‍या केंद्र में मंत्री बनेगें नितिश कुमार?

नितिश कुमार के राज्‍यसभा जाने के साथ ही उन्‍हें केंद्र में मंत्री बनाए जाने को लेकर भी चर्चा होने लगी है। बता दें कि नितिश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हालांकि इस बार मोदी सरकार में उनके मंत्री बनने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

बिहार में दो विधानसभा सीटों पर होगा उप चुनाव

नितिश कुमार के राज्‍यसभा जाने से बिहार विधानसभा की दो सीटें रिक्‍त होगीं। भाजपा ने नितिन नबीन को राज्‍यसभा के लिए प्रत्‍याशी बनाया है। नितिश कुमार और नितिन नबीन दोनों अभी बिहार विधानसभा के सदस्‍य है। राज्‍यसभा का सदस्‍य बनने के साथ ही उन्‍हें विधानसभा से इस्‍तीफा देना पड़ेगा।

बिहार में बदलेगा समीकरण

नितिश कुमार के राज्‍यसभा जाने की स्थिति में बिहार राज्‍य का पूरा समीकरण बदल जाएगा। मुख्‍यमंत्री के इस्‍तीफा का मतलब पूरे मंत्रिममंडल का इस्‍तीफ होगा। इसके बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा।

छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा के लिए निर्दलीय प्रत्‍याशी ने भी जमा किया नामांकन: क्‍या होने वाला है कोई बड़ा खेल?

इस बार भाजपा अपना मुख्‍यमंत्री बनाएगी। राज्‍य में पहली बार भाजपा का मुख्‍यमंत्री बनेगा। चर्चा है कि नितिश कुमार के पुत्र नई सरकार में उप मुख्‍यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

Exit mobile version