Pensioner  छत्‍तीसगढ़ पेंशनरों की 25 मई को राजधानी में बड़ी बैठक, इन विषयों पर होगी चर्चा

schedule
2025-05-22 | 14:32h
update
2025-05-22 | 19:10h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Pensioner  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कें पेंशनरों की समस्‍याओं और मांगों को लेकर पेंशनरों की रविवार को बड़ी बैठक होगी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, पेंशनर्स फोरम (सेवा के साथ भी, सेवा के बाद भी) की प्रथम प्रांतीय बैठक 25 मई 2025, दिन रविवार, समय दोपहर एक बजे से कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, शंकर नगर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निवास के सामने आयोजित है।

Pensioner  फोरम के प्रांताध्‍यक्ष बीपी शर्मा ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण पर चर्चा की जावेगी। साथ ही पेंशनर्स के कल्याण हेतु योजनाओं पर चर्चा कर निर्णय लिया जावेगा। बैठक में श्री कमल वर्मा, प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी एवं जिला संयोजक आवश्यक रूप से उपस्थित होने का कष्ट करें।

शनिवार की छुट्टी खत्‍म, जारी हुआ आदेश

छत्‍तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय कार्यालयों की दर्ज पर राज्‍य में भी फाइव डे वर्किंग लागू किया था। इसके बाद से राज्‍य के सरकारी कार्यालय शनिवार और रविवार को बंद रहने लगे, लेकिन अब इसमें फिर बदला की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच राज्‍य सरकार के एक बड़े विभाग ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। राज्‍य सरकार के एक विभाग ने शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

फाइव डे वर्किंग खत्‍म किए जाने के खिलाफ मोर्चा

छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने फाइव डे वर्किंग खत्‍म किए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया में आई खबरों के आधार पर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने आज एक बयान जारी किया है। इसमें उन्‍होंने फाइव डे वर्किंग सिस्‍टम को खत्‍म किए जाने का विरोध किया है। मीडिया को जारी बयान में वर्मा ने फाइव डे वर्किंग के फायदें  भी गिनाए हैं। पढ़ि‍ए डिटेल मेंAMP

chatur postMay 22, 2025
705 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 02:36:27
Privacy-Data & cookie usage: