कर्मचारी हलचल

Rasoiya Sangh रसोईया संघ की नई कार्यकारिणी का गठन: इन मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान, देखिए बैठक की फोटो और वीडियो  

Rasoiya Sangh मुंगेली। मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ का अधिवेशन रविवार को  मंडी परिषद मुंगेली में संपन्न हुआ। इसमें जिला भर के रसोईया दीदी और भईया बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी  अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर, प्रदेश मंत्री उषा साहू, अखिल भारतीय मीड डे मील रसोईया कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली उपाध्यक्ष प्रमिला देवांगन और भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री रविकांत सिंह ठाकुर अध्यक्ष राजेशपुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

Rasoiya Sangh समस्‍या और मांगों पर विचार

 मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ जिला मुंगेली के इस अधिवेशन में जिले भर के रसोइयों की उपस्थिति  में  रसोईया दीदियों की विभिन्न समस्याओं और प्रमुख मांगों पर किया गया जिसमें प्रमुख मांगे:

1 मीड डे मील रसोईया दीदियों का मानदेय 10 हजार रुपए किए जाए ।

2) मीड डे मील रसोईया दीदियों का मानदेय पूरे वर्ष 12 माह में मात्र 10 माह का ही वेतन दिया जाता है उसे पूरे वर्ष 12 माह का  वेतन दिया जाए।

3) मीड डे मील रसोईया को सामाजिक सुरक्षा में रखते हुए वर्ष में 2 यूनिफार्म वर्दी प्रदान किया जाए ।

4) मीड डे मील रसोईया खाना बनाते समय दुर्घटना घटने या मृत्यु जैसे स्थिति में 10 लाख की सहायता राशि प्रदान किए जाए और रसोईया दीदियों का सामूहिक बीमा किया जाए।

5) मीड डे मील रसोईया को स्कूलों में बच्चों की कमी होने के कारण से रसोइयों को हटाया जा रहा है उसपर तत्काल रोक लगाया जाए एवं निकाले गए रसोइया को पुनः रसोईया के पद में लिया जाए।

7) मीड डे मील रसोईया एवं कुकिंग कास्ट की राशि का प्रतिमाह 5/6 तारीख तक भुगतान किया जाए ।

Rasoiya Sangh नई जिला कार्यकारिणी का गठन

अधिवेशन के अंत में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष और विभाग प्रमुख  शंखध्वनि सिंह बनाफर ने नए कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा  जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन के पश्चात स्वीकृति के लिए प्रदेश महामंत्री को प्रेषित किया है।

जिसमें पदाधिकारी निम्न है : मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के संरक्षक साहेब दास मानिकपुरी अध्यक्ष कल्याणी मानिकपुरी , कार्यकारणी अध्यक्ष हितोषनी नंद, उपाध्यक्ष त्रिवेणी मिरि,  सतरूपा भास्कर, गोवर्धन यादव, महामंत्री  राजेंद्र मांडले,  संगठन मंत्री रामकुमार कुर्रे, सह मंत्री शिवकुमारी दिवाकर, बसंती चंदेल, रामेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष सीमा गायकवाड़ कार्यकारणी सदस्य ईश्वरी निर्मलकार, ललिता ध्रुव बिमला मानिकपुरी, गौरी निषाद, रमनी ध्रुव, संध्या ध्रुव, भगवती सोनवानी है। कार्यक्रम के अंत में भारतीय मजदूर संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष राजेश गोस्वामी ने आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Back to top button