
Politics रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया में कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार का दौर चलता रहता है। लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गया है। कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ महतारी के आपमान का आरोप लगा है। इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है।
दरअसल, भाजपा को घेरने के चक्कर में कांग्रेस खुद ही फंस गई है। बस्तर में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है। इसमें कांग्रेस की तरफ से उपयोग किए गए शब्दों के कारण पार्टी खुद ही फंस गई है।
जानिए.. कांग्रेस छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर क्या पोस्ट किया है
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर आकाउंट से एक पोस्ट किया है। इसमें उद्योपति अडानी को लैंस कैमरा लिए हुए दिखा गया है। सामने भगवा गमछा डाले दो लोग खड़े हैं। ऊपर लिखा है बस्तर की चार लौह अयस्क खदानों के लिए 58 नामी गिरामी कंपनियों ने दिखाई थी दिलचस्पी।

Politics इस कार्टून के साथ आईएनसी छत्तीसगढ़ ने लिखा- छत्तीसगढ़ महतारी की आड़ में बाप का कर्ज उतराने लगे आखिर भाजपा का मकसद क्या है। कांग्रेस ने नक्सल विरोधी अभियान को लेकर भी टिप्पणी की है, लिखा है कि नक्सलवाद की आड़ में बस्तर साफ और आदिवासियों का अबूझमाड़ साफ। अडानी व आर्सेलर का कर्जा माफ, जल जंगल जमीन का रास्ता साफ।
Politics महतारी के अपमान के नाम पर भाजपा ने घेरा
कांग्रेस के इस पोस्ट पर भाजपा ने घेरा है। बीजेपी छत्तीसगढ़ ने लिखा है कि कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के आगे किसी को ‘बाप’ की उपमा देना घोर आपत्तिजनक है। भाजपा ने लिखा है कि भगवना राम स्वयं भी छत्तीसगढ़ महतारी के संतत है और ये गंदी सोच के लोग छत्तीसगढ़ महतारी के लिए ऐसी ओछी बात करते हैं।
जाहिर है नक्सलियों के खात्मे की पीड़ा कांग्रेस को जमकर हो रही है, नक्सलियों के जरिये उगाही करने वाली कांग्रेस का ये दुख यदा-कदा उनके टाइम लाइन में दिख ही जाता है। और सभी जानते हैं अडानी ग्रुप को सबसे बड़ा काम छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ही दिया था।