
IAS Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। सरकार ने तीन आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। इस फेरबदल में बस्तर में नए कलेक्टर की पदस्थापना की गई है।
किरण कौशल को पापुनि की जिम्मेदारी
सरकार ने 2009 बैच की आईएएस किरण कौशल को पाठय पुस्तक निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सचिव रैंक की आईएएस किरण कौशल अभी मंत्रालय में बिना विभाग के पदस्थ हैं।
अवनीश शरण को आरडीए का अतिरिक्त प्रभार
सरकार ने अवनीश कुमार शरण को रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। 2009 बैच के आईएएस अवनीश कुमार शरण को आरडीए के सीईओ का प्रभार अतिरिक्त दिया गया है।
अवनीश कुमार शरण अभी आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश है। इसके साथ ही उनके पास गृह निर्माण मंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार है। उनका मौजूदा प्रभार बना रहेगा।
IAS Transfer आकाश छिकार बनाए गए बस्तर कलेक्टर
सरकार ने 2017 बैच के आईएएस आकाश छिकारा को बस्तर का कलेक्टर नियुक्त किया है। छिकारा अभी आवास एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त सचिव हैं। छिकारा के पास रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी है।
एनआरडीए अभी पोस्टिंग बाकी
छिकारा को बस्तर कलेक्टर बनाए गए जाने के साथ ही सरकार ने उनके आरडीए का प्रभार अवनीश शरण को दिया गया है, लेकिन नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार अभी किसी को नहीं दिया गया है।





