Power Company डॉ. रोहित यादव की वापसी, लौटते ही संभाली ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनी की जिम्‍मेदारी

schedule
2025-03-26 | 16:27h
update
2025-03-26 | 16:27h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Power Company रायपुर। आईएएस डॉ. रोहित यादव 70 दिन की लंबी छुट्टी के बाद छत्‍तीसगढ़ लौट आए हैं। मंत्रालय में ज्‍वाइनिंग देने के साथ ही उन्‍होंने ऊर्जा विभाग के सचिव और बिजली कंपनियों के अध्‍यक्ष की अपनी पुरानी जिम्‍मेदारी संभाल ली है। डॉ. यादव के अवकाश पर रहने क दौरान उनका प्रभार मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव आईएएस सुबोध कुमार सिंह संभाल रहे थे।

डॉ. रोहित यादव के चार्ज लेने के साथ ही सुबोध सिंह ऊर्जा सचिव के साथ उत्‍पादन और वितरण कंपनी के चेयरमैन के प्रभार से मुक्‍त हो गए हैं। आईएएस सुबोध सिंह अब केवल पावर ट्रांसमिशन कंपनी के चेयरमैन का काम देखेंगे।

Power Company 14 जनवरी से अवकाश पर थे डॉ. रोहित यादव

डॉ. रोहित यादव 24 जनवरी से अवकाश पर थे। राज्‍य सरकार ने उनकी 70 दिन की छुट्टी मंजूर की थी। यादव 25 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ लौट आए हैं। बता दें कि बिजली कंपनी और ऊर्जा विभाग की जिम्‍मेदारी संभालने से पहले डॉ. रोहित यादव केंद्रीय प्रतितनियुक्ति पर थे। इसकी वजह से उनके पास काफी छुट्टिया बची हुई थीं।

Power Company डॉ. रोहित यादव से वरिष्‍ठ हैं सुबोध कुमार सिंह

बता दें कि डॉ. रोहित यादव से सुबोध कुमार सिंह काफी वरिष्‍ठ हैं। डॉ. रोहित यादव 2002 बैच के आईएएस हैं, जबकि सुबोध कुमार सिंह 1997 बैच के हैं। डॉ. रोहित यादव अभी सचिव रैंक पर हैं, जबकि सुबोध सिंह प्रमुख सचिव बन चुके हैं। इसके बावजूद डॉ. रोहित यादव ऊर्जा सचिव के पद पर भी रहेंगे। अब इन्‍हीं दोनों की जोड़ी छत्‍तीसगढ़ के पूरे बिजली सिस्‍टम को संभालेगी। बताते चले कि राज्‍य सरकार नए पॉवर प्‍लांट के साथ ट्रांसमिशन के आधोसंरचना विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। नए बजट में ऊर्जा विभाग के लिए बड़े प्रवधान किए गए हैं।

छत्‍तीसगढ़ बिजली बोर्ड से कंपनी तक, अब तक के अध्‍यक्षों की कहानी, जानिए..कब कौन बना चेयरमैनAMP

chatur postMarch 26, 2025
261 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.02.2026 - 16:29:14
Privacy-Data & cookie usage: