कर्मचारी हलचल

Electricity Company  मुख्यमंत्री से मिला सेवानिवृत्त महासंघ का प्रतिनिधिमंडल: नए मुख्यालय भवन समेत इन विषयों पर हुई बात

Electricity Company   रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बिजली कंपनी के नवा रायपुर में प्रस्तावित नए मुख्यालय से लेकर विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी।  महासंघ ने मुख्यमंत्री के सामने नवा रायपुर में मुख्यालय बनाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।

सोमवार की रात में हुई मुलाकात

सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ यह मुलाकात सोमवार की रात में हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बुलावे पर महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच बिजली कंपनी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से बात की।

Electricity Company   नए भवन का विरोध

कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर पावर कंपनी की गतिविधियों से अवगत करते हुए 217 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पांच सितारा भवन निर्माण योजना के कंपनी पर पडऩे वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसे निरस्त करने की मांग रखी। यह भी बताया गया कि भवन निर्माण पूरा होते तक इसकी लागत लगभग 500 करोड़ आने की पूरी संभावना है जिसका भार अंततोगत्वा जनता पर पड़ेगा जो कि पूर्णतया अनुचित है।

मुख्यमंत्री ने दिया उचित कार्यवाही का आश्वासन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधियों की बात को ध्यान से सुनने के बाद उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

Electricity Company   दवा आपूर्ति में विलंब की भी शिकायत

महासंघ के प्रतिनिधियों ने कंपनी में दवा आपूर्ति नहीं होने से सेवानिवृत्तों को हो रही तकलीफ के कारण विशाल प्रदर्शन की जानकारी देते हुए ज्ञापन की प्रति भी मुख्यमंत्री को सौंप कर जांच कार्यवाही का निवेदन किया। प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीत सिंह वालिया, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जाधव और प्रदीप देवांगन उपस्थित रहे ।

सोमवार को किया था प्रदर्शन

बता दें कि महासंघ की तरफ से सोमवार को ही दोपहर में बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान महासंघ ने 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा था

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button