Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

CG News छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री को पुलिस ने किया नजरबंद: राजधानी पुलिस ने की कार्यवाही, पूर्व सीएम ने…

CG News  रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को राजधानी पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। कंवर भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं और डॉ. रमन ङ्क्षसह की सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं।

अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने देने पहुंचे थे।

CG News  धरने से पहले ही पुलिस ने घेरा

धरने से पहले ही रायपुर पुलिस ने कंवर को रोक लिया और एम्स अस्पताल के पास एक भवन में नजरबंद कर दिया। इस दौरान मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीएम और भारी संख्या में जवान तैनात रहे।

इस वजह से नाराज हैं कंवर

दरअसल ननकीराम कंवर अपने गृह जिला कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत से बेहद नाराज हैं। कंवर कलेक्टर पर जिले में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

बैज बोले – जनता की लड़ाई लड़ रहे कंवर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ननकीराम कंवर के धरने का समर्थन करते हुए कहा, जब इतने वरिष्ठ भाजपा नेता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, तो आम जनता की हालत क्या होगी। कंवर जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री को उन्हें बुलाकर सम्मान देना चाहिए।

बघेल ने शाह से पूछा सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस घटनाक्रम पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा – वाह अमित शाह जी! जिस वक्त देश के गृहमंत्री बस्तर के दौरे पर हैं, उसी वक्त एक वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता को रायपुर में नजरबंद कर लिया गया। यह दिखाता है कि भाजपा अपनी ही पार्टी के अंदर उठ रही आदिवासियों की आवाज को भी दबाना चाहती है।

CG News  कलेक्टर के खिलाफ 14 बिंदुओं में शिकायत

ननकीराम कंवर ने बीते दिनों कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो वे 4 अक्टूबर को रायपुर में सीएम हाउस के बाहर धरना देंगे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button