Chhattisgarh

Roop Singh Mandavi  छत्तीसगढ़ एसटी आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति: बस्तर के इस भाजपा नेता को मिली जिम्मेदारी

Roop Singh Mandavi  रायपुर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

रुप सिंह मंडावी बने अध्यक्ष

सरकार ने भाजपा नेता रुप सिंह मंडावी को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंडावी का कार्यकाल भी तय कर दिया गया है। राज्य सरकार के कार्यकाल तक वे पद पर बने रहेंगे।

Roop Singh Mandavi जानिए- कौन हैं रुप सिंह मंडावी

रूप सिंह मंडावी भाजपा नेता हैं। वे बस्तर भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। मंडावी की पहचान भाजपा के रुझारु नेता की है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button