प्रमुख खबरें

Mausam छत्‍तीसगढ़ की हवा में 70% से ज्‍यादा नमी, सरगुजा संभाग में छाया घना कोहरा

Mausam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में उत्‍तर से आ रही ठंडी हवा के रुख बदलने के कारण बीते दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हवा में नमी बढ़ाने से बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। बदली की वजह से ठंड में कमी आई है, जबकि उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ के साथ राज्‍य के वनांचल क्षेत्रों में घना कोहरा छा रहा है। यह स्थिति अभी अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है।

हवा में बढ़ी नमी से छाया कोहरा

छत्‍तीसगढ़ की हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। रायपुर में सुबह 76 प्रतिशत तक नमी रह रही है। दिन में धुप की वजह से शाम होते- होते यह घटकर 57 प्रतिशत तक जा रही है। राज्‍य के ज्‍यादातर स्‍थानों पर सुबह के वक्‍त 70 प्रतिशत से ज्‍यादा नम हवा चल रही है। इससे राज्‍य के पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अभी एक- दो दिनों तक घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

Mausam जानिए.. कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज छत्‍तीसगढ़ का मौसम शुष्‍क रहेगा। सरगुजा संभाग में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी दी गई है। राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि आज यहां आसमान साफ रह सकता है। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

Mausam प्रमुख स्‍थानों के तापमान की स्थिति

रायपुर का तापमान सामान्‍य से अधिक चल रहा है। यहां का अधिकतम तापामन 29 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्‍य से 1.2 और रात का 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। माना का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग सामान्‍य है।

सरगुजा और बस्‍तर में तापमान की स्थिति

प्रदेश के सबसे सर्द क्षेत्र में उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में ठंड पड़ रही है, लेकिन तापमान सामान्‍य से ऊपर चला गया है। अंबिकापुर का अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्‍यूनतम तापमान 11.1 रहा। दिन का तापमान सामान्‍य से 0.4 डिग्री अधिक  रहा, लेकिन रात में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उधर, बस्‍तर का अधिकतम तापमान 29.4 और न्‍यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों तापमान लगभग सामान्‍य के करीब है।

Mausam  बिलासपुर संभाग का तापमान

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बिलासपुर संभाग के सबसे सर्द क्षेत्र कहे जाने वाले पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 26.5 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से करीब एक डिग्री कम है। वहां का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 1.7 डिग्री अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Mausam  दुर्ग संभाग में तापमान की स्थिति

दुर्ग का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से करीब आधा डिग्री कम है। दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब 4 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Back to top button