
Employee News रायपुर। (चतुरपोस्ट.कॉम) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदेशभर में सरकारी कर्मचारियों ने अपने कह के लिए Right जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति का जोरदार विरोध किया। शुक्रवार को फेडरेशन के आंदोलन का दूसरे चरण था। इसके तहत राज्यव्यापी वादा निभाओ रैली आयोजित कर राज्य शासन का ध्यान शासकीय सेवक हित के तरफ आकर्षित किया।
Employee News केवल खुद के संभावनाओं में व्यस्त हैं उच्च अधिकारी
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, महासचिव आरके रिछारिया, लक्ष्मण भारती, सचिव राजेश चटर्जी, कोषाध्यक्ष सतीश मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता विजय झा, प्रवक्ता बीपी शर्मा का कहना है कि सरकार के उच्च अधिकारी केवल खुद के संभावनाओं को तलाशने और तराशने में व्यस्त हैं। राज्य के विकास में जमीनी कार्य करने वाले शासकीय सेवक अपनी उपेक्षा से व्यथित हैं। कलम रख मशाल उठा आंदोलन कर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में कर्मचारी अधिकारियों ने दूसरे चरण में कलाम बंद कर धरना और प्रदर्शन किया है।







