Chhattisgarh

ACB  नवा रायपुर में बाबू ने मांगी 50 हजार रुपए की रिश्‍वत, ACB ने रंगे  हाथ किया गिरफ्तार

ACB  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में एक बाबू को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (ACB) बाबू को 50 हजार रुपए रिश्‍वत लेते हुए पकड़ा गया है। बाबू के खिलाफ भ्रष्‍टाचार की विभिन्‍न धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो के अफसरों ने बताया कि पकड़े गए बाबू का नाम चवाराम बंजारे है। चवाराम बंजारे नवा रायपुर स्थित चिकित्‍सा शिक्षा आयुक्‍त कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत है। बाबू चवाराम बंजारे के खिलाफ तुकाराम लहरे ने एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो में रिश्‍वत मांगने की शिकायत की थी।

ACB  दरअसल, शिकायतकर्ता तुकाराम लहरे चिकित्‍सा आयुक्‍त कार्यालय से सेवानिवृत्‍त हुए हैं। तुकाराम विभाग में लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत थे। कुछ समय पहले ही सेवानिवृत्‍त हुए हैं। तुकाराम सेवानिवृत्ति के बाद जीपीएफ व अन्‍य भुगतान के लिए कार्यालय का चक्‍कर लगा रहे थे।

एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो से की गई शिकायत में तुकाराम लहरे ने बताया कि जीपीएफ व अन्‍य भुगतान के लिए जब उन्‍होंने बाबू चवाराम से संपर्क किया उसने इस काम के एजव में 50 हजार रुपए रिश्‍वत की मांग की। तुकाराम लहरे ने पैसे देने की बजाय एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो में इसकी शिकायत कर दी।

Transfer Policy 2025 असंतुष्‍ट शासकीय सेवकों के लिए सरकार ने ACS की अध्‍यक्षता में बनाई कमेटी  

ACB  बाबू चवाराम के खिलाफ मिली इस शिकायत का एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो ने सत्‍यापन कराया, जिसमें वह सही पाया गया।  इसके आधार पर एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से सोमवार को प्रार्थी तुकाराम लहरे को रिश्‍वत की रकम के साथ चवाराम के पास भेजा।

इस दौरान एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो की टीम भी वहां सक्रिय हो गई। तुकराम ने पैसे देने के बाद जैसे ही इशारा किया मौके की ताक में खड़ी एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो की टीम ने बाबू चवाराम को घेर लिया। एसीबी की टीम ने चवाराम को रिश्‍वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गवाहों की मौजूदगी में पंचमाना की कार्यवाही के बाद बाबू चवाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button